फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल: हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियों से तोड़तोड़, इलाके में तनाव; जांच में जुटी पुलिस 

Wed, 17 Nov 2021 01:11 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। पूरा इलाका पुलिस की निगरानी में है और अधिकारी घटना की जांच में जुट गए हैं।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में एक बार फिर से हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियों के साथ तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि यहां के उत्तरी 24 परगना जिले में बुधवार सुबह आगामी त्योहारों के लिए तैयार की जा रही मूर्तियों को अराजक तत्वों द्वारा तोड़ दिया गया, इससे पूरे इलाके में तनाव उत्पन्न हो गया। अधिकारियों ने बताया कि जिन मूर्तियों को तोड़ा गया है वह आगामी राश उत्सव के लिए तैयार की जा रहीं थीं। तोड़फोड़ की घटना स्वरूपनगर थाना क्षेत्र के सारापूल इलाके में हुई। 

विज्ञापन


एसपी जोबी थॉमस ने बताया कि मूर्तियों के साथ तोड़फोड़ की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा दी गई थी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मूर्तियों को हटा दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि इसके पीछे किस शरारती तत्व का हाथ था। हालांकि, स्थिति नियंत्रण में है और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें