फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arjun Singh Joins TMC: बंगाल में भाजपा को झटका, सांसद अर्जुन सिंह ने थामा टीएमसी का हाथ

Sun, 22 May 2022 02:34 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

TMC में शामिल होने पर अर्जुन सिंह ने कहा कि बंगाल भाजपा सिर्फ एयर कंडीशनर घर में बैठकर फेसबुक से बंगाल में राजनीति नहीं कर सकती। इसीलिए बंगाल भाजपा का दिन-प्रतिदिन ग्राफ गिर रहा है। जमीन स्तर पर राजनीति करना पड़ता है।
विज्ञापन
अर्जुन सिंह टीएमसी में शामिल। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बंगाल दौरे के एक महीने के भीतर ही राज्य में भारतीय जनता पार्टी को एक और झटका लगा है। भाजपा के लोकसभा सांसद अर्जुन सिंह कोलकाता में पार्टी महासचिव अभिषेक बनर्जी की मौजूदगी में टीएमसी में शामिल हो गए हैं। हाल ही में भाजपा सांसद ने राज्य नेतृत्व पर आरोप लगाया था कि संगठन में एक वरिष्ठ पद पर रहने के बावजूद उन्हें ठीक से काम नहीं करने दिया जा रहा है। 

विज्ञापन


TMC में शामिल होने पर अर्जुन सिंह ने कहा कि जिस राजनीतिक दल में दूसरे की तरफ उंगली दिखाने की कोशिश की जाती है, उसी भाजपा में 2 सांसद TMC के हैं जिन्होंने इस्तीफा नहीं दिया है। मैं उनसे निवेदन करूंगा कि वे दोनों सांसद इस्तीफा दें। मुझे एक घंटा नहीं लगेगा, मैं इस्तीफा दे दूंगा। बंगाल भाजपा सिर्फ एयर कंडीशनर घर में बैठकर फेसबुक से बंगाल में राजनीति नहीं कर सकती। इसीलिए बंगाल भाजपा का दिन-प्रतिदिन ग्राफ गिर रहा है। जमीन स्तर पर राजनीति करना पड़ता है।

भाजपा नेता ने शुक्रवार को राज्य नेतृत्व पर निशाना साधते हुए कहा था कि मैं हाल ही में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा जी से मिला था। इस दौरान उन्हें बताया था कि राज्य में संगठन की स्थिति क्या है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में समर्पित कार्यकर्ताओं को कार्य करने नहीं दिया जा रहा है, यहां तक कि मुझे भी एक वरिष्ठ पद पर रहने के बावजूद काम करने का मौका नहीं दिया जा रहा है। 
विज्ञापन




बंगाल और केरल संगठन में कमियां 
वहीं भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने एएनआई को दिए बयान में कहा, मैंने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के सामने अपनी राय रखी है। उन्होंने कहा कि वह इस बारे में सोचेंगे। भाजपा नेता ने कहा, बंगाल और केरल में भाजपा नेतृत्व में कमियां हैं और यह पूरी पार्टी पर है कि वह उनसे कैसे निपटती है। एक सांसद होने के नाते, मैं व्यक्तिगत स्तर पर उन कमियों को नहीं देख सकता। वहीं जूट मसले पर उन्होंने कहा कि यह मुद्दा केंद्र के अंतर्गत आता है, लेकिन उनमें से कुछ पश्चिम बंगाल सरकार के अधिकारियों के अधीन भी आते हैं। मैं आज इस मामले पर उनसे चर्चा करने जा रहा हूं। 

हो सकती है घर वापसी 
अर्जुन सिंह बैरकपुर से भाजपा सांसद हैं। वह 2019 में टीएमसी से ही भाजपा में शामिल हुए थे, लेकिन लंबे समय से वह राज्य इकाई से नाराज चल रहे हैं। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि वे अपने बेटे के साथ फिर से टीएमसी का दामन थाम सकते हैं। उनके करीबियों का कहना है कि वह भाजपा छोड़ने का मन बना चुके हैं। अगर ऐसा होता है तो अर्जुन सिंह की फिर से टीएमसी में घर वापसी हो जाएगी। इस मुद्दे पर भाजपा नेता समिक भट्टाचार्य ने कहा कि पार्टी में रहना व नहीं रहना उनका निजी फैसला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें