मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा
- फोटो : ANI
अगले कुछ माह में होने वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने लव जिहाद का कार्ड चल दिया है। मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने शुक्रवार को दावा किया है कि भाजपा पश्चिम बंगाल में दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगी। जिस तरह से हमने मध्यप्रदेश में धार्मिक स्वतंत्रता कानून-2020 बनाया है, बंगाल में अगर हमारी सरकार बनेगी तो यहां भी ऐसा कानून बनाया जाएगा। उन्होंने बंगाल में गोवध के खिलाफ भी कानून बनाने का वादा किया।
बता दें, कि मिश्रा बंगाल की 48 सीटों के प्रभारी हैं। उन्होंने ममता सरकार को मात देने के लिए लव जिहाद का दांव चला है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार को बंगाल के दौरे पर जाने वाले हैं। उनके दौरे से पहले मप्र के गृह मंत्री का यह बयान महत्वपूर्ण व सियासी मुद्दे उठाने वाला है।