फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब गेंदबाजी कर सकेगा श्रीलंका का यह गेंदबाज, ICC ने दी अनुमति

Fri, 08 Jan 2021 08:24 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
विज्ञापन
श्रीलंका क्रिकेट - फोटो : social media
विज्ञापन

श्रीलंका के स्पिन गेंदबाज अकिला धनंजय को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी करने की अुनमति मिल गई है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। आईसीसी ने कहा कि धनंजय को संदिग्ध एक्शन में सुधार करने और इसके पुन: मूल्यांकन के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी शुरू करने की अनुमति दी गई है।

विज्ञापन


धनंजय के गेंदबाजी एक्शन की रिपोर्ट 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ गॉल में 14 से 18 अगस्त तक हुए टेस्ट मैच के दौरान की गई थी, जिसके बाद उन्हें एक साल के लिए गेंदबाजी से प्रतिबंधित कर दिया गया था।

आईसीसी ने विज्ञप्ति में कहा, 'एक विशेषज्ञ पैनल ने श्रीलंका क्रिकेट द्वारा मुहैया कराए गए धनंजय के गेंदबाजी एक्शन की फुटेज को देखा क्योंकि कोविड-19 के कारण लगी विभिन्न पाबंदियों के कारण आईसीसी मान्यता प्राप्त केंद्र पर आकलन संभव नहीं था।'
विज्ञापन


इसके अनुसार, 'पैनल ने निष्कर्ष निकाला कि उनके गेंदबाजी एक्शन में कोहनी का घुमाव 15 डिग्री के अंदर तक था, जो आईसीसी गेंदबाजी नियमों के अंतर्गत था।' धनंजय को पहली बार संदिग्ध एक्शन के कारण दिसंबर 2018 में गेंदबाजी से प्रतिबंधित किया गया था। गेंदबाजी एक्शन में सुधार किए जाने के बाद उनके एक्शन का आकलन किया गया और फरवरी 2019 में उन्हें गेंदबाजी फिर से शुरू करने की अनुमति दी गयी। जिसके बाद सितंबर पर उन पर 12 महीने का प्रतिबंध लगाया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें