फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल: जिंदगी और मौत से जूझने के बाद नाबालिग लड़की ने तोड़ा दम, घर पर अकेला पाकर युवक ने किया था दुष्कर्म का प्रयास

Mon, 25 Apr 2022 01:54 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

28 फरवरी को पश्चिम बंगाल के मयानगुड़ी थाना क्षेत्र स्थित आवास पर पीड़िता को अकेला पाकर एक युवक ने उससे दुष्कर्म का प्रयास किया था। इसके बाद शिकायत वापस लेने की धमकी थी, जिसके बाद युवती ने खुद को आग लगा ली थी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म मामले में शिकायत वापस लिए जाने की धमकी के बाद पीड़िता ने खुद को आग लगा ली। एक सप्ताह जिंदगी और मौत से जूझने के बाद पीड़िता ने सोमवार को दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजनों ने मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मामला जलपाईगुड़ी जिले का है। 28 फरवरी को यहां के मयानगुड़ी थाना क्षेत्र स्थित आवास पर पीड़िता को अकेला पाकर एक युवक ने उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। हालांकि, लड़की के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। इसके बाद पीड़ित के परिवार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में जमानत मिलने पर आरोपी को रिहा कर दिया गया। 

शिकायत वापस लेने की दी थी धमकी
पीड़िता ने बताया, 13 अप्रैल को वह घर पर अकेली थी। इस दौरान दो नकाबपोश उसके घर आए और शिकायत वापस लने की धमकी दी। ऐसा ना करने पर लड़की के साथ दुष्कर्म और पूरे परिवार की हत्या की बात कही। इसके बाद पीड़िता ने खुद को आग के हवाले कर लिया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें