विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी
- फोटो : ANI
पश्चिम बंगाल में हावड़ा संगठनात्मक जिला भाजपा अध्यक्ष सुरजीत साहा को सुवेंदुअधिकारी का विरोध करना भारी पड़ गया है। राज्य भाजपा अध्यक्ष सुकांत मुजमदार ने बुधवार को संगठन के अनुशासन का उल्लंघन करने को लेकर सुरजीत साहा को तत्काल पार्टी से निष्कासित कर दिया है। साहा को पार्टी के नेता और विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी को बदनाम करने और पार्टी के भीतर दुर्व्यवहार करने के आरोप पार्टी से निकाले जाने की सजा दी गई है।