फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kolkata: खाली क्वार्टर परिसर में टुकड़ों में मिला युवती का शव, कई हिस्से गायब, पैकेट में मिले शरीर के कई अंग

Tue, 02 Apr 2024 11:04 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता

सार

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, एक खाली पड़े क्वार्टर परिसर में से प्लास्टिक पैकेट के भीतर तीन टुकड़ों में युवती का शव मिला। युवती की उम्र 30 से 35 बताई जा रही है।
विज्ञापन
crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंगाल की राजधानी में एक खाली क्वॉर्टर परिसर से टुकड़ों में मंगलवार को काले प्लास्टिक के पैकेट में एकयुवती का शव कई टुकड़ों में मिलने से सनसनी फैल गई। घटना वाटगंज के षष्ठीतला लेन की है। युवती की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। दोपहर को खबर मिलते ही वाटगंज थाने की पुलिस के साथ कोलकाता पुलिस के मुख्यालय लालबाजार से होमीसाइड शाखा की टीम भी पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक, एक खाली पड़े क्वार्टर परिसर में से प्लास्टिक पैकेट के भीतर तीन टुकड़ों में युवती का शव मिला। युवती की उम्र 30 से 35 बताई जा रही है। पैकेट को खोला तो युवती का सिर, धड़ और हाथ और पैर अलग-अलग हिस्सों में पड़ा था। हालांकि शरीर के कई हिस्से गायब हैं। यह पता नहीं चल पाया है कि बाकी हिस्से कहां हैं।

पुलिस के अनुसार, शव के हालत देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि युवती की हत्या किसी दूसरी जगह कर शव को यहां लाकर फेंक दिया गया होगा। पुलिस के अनुसार हत्या तीन से चार दिन पहले की गई होगी। शरीर का अधिकतर हिस्सा सडऩे लगा था और शव से काफी दुर्गंध आ रही थी। दुर्गंद आने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस युवती की शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है। महिला कौन है, उसकी हत्या किसने और क्यों की गई, वह कहां की रहने वाली थी, इसको लेकर रहस्य बना हुआ है। पुलिस तमाम पहलुओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें