फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: आईपीएस अफसर मनोज कुमार वर्मा बने कोलकाता के नए पुलिस कमिश्नर, स्वास्थ्य विभाग में चार नई नियुक्ति

Tue, 17 Sep 2024 03:50 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

ममता सरकार ने आईपीएस अफसर मनोज कुमार वर्मा को कोलकाता का नया पुलिस कमिश्नर बनाया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग में भी चार नई नियुक्तियां हुई है। बता दें कि एक दिन पहले प्रदर्शनकारी डॉक्टरों की मांगें मानने के बाद ये नियुक्तियां की गई हैं।
विज्ञापन
आईपीएस अफसर मनोज कुमार वर्मा बने कोलकाता के नए पुलिस कमिश्नर, स्वास्थ्य विभाग में चार नई नियुक्ति - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल सरकार की तरफ से राजधानी कोलकाता में पुलिस कमिश्नर के पद पर आईपीएस अफसर मनोज कुमार वर्मा को नियुक्त किया गया है। बता दें कि राज्य के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी के बाद से जूनियर डॉक्टर राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। इस मामले में राज्य सरकार की तरफ से प्रस्तावित चार बैठकें विफल होने के बाद 16 सिंतबर की शाम पांचवी बैठक में कुछ मुद्दों पर सहमति बनने के बाद ये कार्रवाई की गई है। वहीं राज्य सरकार की तरफ से स्वास्थ्य विभाग में चार नई नियुक्तियां की गई है।
विज्ञापन




इन अहम पदों पर किए गए फेरबदल
गृह सचिव की तरफ से जारी अधिसूचना के मुताबिक आईपीएस जावेद शमीम को एडीजी कानून व्यवस्था नियुक्त किया गया है। आईपीएस त्रिपुरारी अथर्व को आर्थिक अपराध निदेशालय का निदेशक नियुक्त किया गया है। भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी अभिषेक गुप्ता को ईएफआर सेकेंड बटालियन का कमांडिंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। दीपक सरकार को उत्तरी मंडल कोलकाता का उपायुक्त नियुक्त किया गया है।
 
नाम मौजूदा पद अगली नियुक्ति
विनीत कुमार गोयल, IPS पुलिस कमिश्नर, कोलकाता ADG & IGP, STF, WB
ज्ञानवंत सिंह, IPS निदेशक, आर्थिक अपराध निदेशालय ADG & IGP, IB, WB
जावेद शमीम, IPS ADG & IGP, IB, WB ADG (L&O), WB

एसटीएफ के ADG बने विनित कुमार गोयल
आईपीएस अधिकारी ज्ञानवंत सिंह को खुफिया विभाग में एडीजी और आईजीपी के पद पर नियुक्त किया गया है, जबकि आईपीएस अधिकारी और कोलकाता के वर्तमान पुलिस आयुक्त विनित कुमार गोयल को स्पेशल टास्क फोर्स (STF) का अतिरिक्त महानिदेशक (ADG) और पुलिस महानिरीक्षक (IGP) नियुक्त किया गया है। गृह मंत्रालय की अधिसूचना के मुताबिक राज्यपाल ने सभी नियुक्तियों को मंजूरी दे दी है।  
नाम वर्तमान पद नया पद
मनोज कुमार वर्मा, IPS ADG (L&O), WB पुलिस कमिश्नर, कोलकाता
त्रिपुरारी अथर्व, IPS ADG & IGP, STF, WB निदेशक, आर्थिक अपराध निदेशालय
अभिषेक गुप्ता, IPS DC, उत्तरी मंडल, कोलकाता कमांडिंग ऑफिसर, ईएफआर सेकेंड बटालियन
दीपक सरकार DC, पूर्व, सिलीगुड़ी PC DC, उत्तरी मंडल, कोलकाता
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें