फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dowry Case in West Bengal: दहेज के लिए दरिंदगी, सास-ससुर ने बहू को नंगे तार से बांध कर लगाया करंट, हुई मौत

Thu, 30 Jun 2022 08:07 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

पश्चिम बंगाल में दहेज के लिए सास-ससुर द्वारा बहू की हत्या करने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन
दहेज हत्या। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकार की लाख कोशिशों के बाद भी दहेज के कारण उत्पीडन और हत्या के मामले सामने आते ही रहते हैं। ऐसे लाखों मामले हैं, जहां महिला को दहेज के लिए शादी के कई सालों बाद भी उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है। ताजा मामला पश्चिम बंगाल के नदिया जिले का है। यहां दहेज के कारण ससुराल वालों द्वारा महिला को इस कदर परेशान किया गया, जिसे सुन ही रुह कांप उठेगी। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला नदिया जिले के डांगा गांव का है। यहां मंगलवार को पीड़िता महिला के सास और ससुर ने मिलकर दहेज के लिए अपनी बहू को बिजली के नंगे तारों से बांध दिया। इतना ही नहीं, इसके बाद दोनों ने तारों में करंट छोड़ दिया। बहू, बिजली के करंट से एक घंटे तक तड़पती रही। जानकारी होने के बाद कुछ पड़ोसी और रिश्तेदार महिला को छपरा ग्रामीण अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। 

पीड़िता की मौत के बाद उसकी आठ साल की बेटी ने अपने नाना को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सारी जानकारी दी। घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि पीड़िता का नाम मोहसिना बीवी था और उसकी उम्र सिर्फ 29 साल थी। पुलिस ने आगे बताया कि महिला के ससुर का नाम खोडाबाक्स मंडल और उसकी पत्नी का नाम रहीमा बीवी है। महिला के पति का नाम समद है। उनकी शादी 10 साल पहले हुई थी। वह केरल में रहकर मजदूरी करता है, घटना के समय वह घर पर नहीं था। पुलिस ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद ससुराल वाले फरार हो गए हैं, लेकिन मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें