फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल: दक्षिण 24 परगना में विस्फोट से राख में तब्दील हुआ घर, टीएमसी विधायक ने कहा- यह राजनीतिक घटना नहीं

Wed, 30 Mar 2022 01:31 AM IST
देव कश्यप एएनआई, दक्षिण 24 परगना

सार

बसंती इलाके के टीएमसी विधायक श्यामल मंडल का कहना है कि इस घटना में कोई राजनीतिक रंग नहीं है, यह कुछ असामाजिक तत्वों का काम है। जांच के बाद पूरा मामला साफ हो जाएगा। इस घटना में जो भी शामिल है उसे गिरफ्तार करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
टीएमसी विधायक श्यामल मंडल, विस्फोट के बाद जलकर राख हुआ घर। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में बीरभूम हिंसा की आंच अभी ठंडी भी नहीं हुई है, इसी बीच दक्षिण 24 परगना के बसंती इलाके में मंगलवार शाम कथित रूप से एक घर को बम विस्फोट से उड़ा दिया गया। विस्फोट के कारण घर जलकर राख में तब्दील हो गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी बताया कि "विस्फोट की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। यह घर हमीजुद्दीन सरदार का था, जो कथित तौर पर घायल अवस्था में घर से भाग गया था। छह घंटे की मशक्कत के बाद सरदार अपने घर से एक किलोमीटर की दूरी पर मिला। पुलिस ने बताया कि उसे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

असामाजिक तत्वों का काम: टीएमसी विधायक
वहीं, इस मामले में बसंती इलाके के टीएमसी विधायक श्यामल मंडल का कहना है कि "इस घटना में कोई राजनीतिक रंग नहीं है, यह कुछ असामाजिक तत्वों का काम है। जांच के बाद पूरा मामला साफ हो जाएगा। इस घटना में जो भी शामिल है उसे गिरफ्तार करने के आदेश दिए गए हैं।"
विज्ञापन


बता दें कि बीरभूम के रामपुरहाट इलाके के बोगतुई गांव में तृणमूल कांग्रेस के नेता भादू शेख की हत्या के बाद भीड़ द्वारा कथित तौर पर घरों में आग लगाने के बाद दो बच्चों सहित कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई थी।

कलकत्ता हाईकोर्ट ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा गठित एसआईटी को मामले के कागजात और उसके द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों को केंद्रीय जांच एजेंसी को सौंपने का निर्देश देने के बाद सीबीआई ने शुक्रवार को बीरभूम (रामपुरहाट) हिंसा मामले की जांच अपने हाथ में ले ली है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें