फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल: आदिवासियों के प्रदर्शन के कारण ट्रेन में महिला ने बच्चे को दिया जन्म

Tue, 25 Sep 2018 06:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओडिशा
विज्ञापन
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में आदिवासियों द्वारा किये गये बंद के कारण ओडिशा के बालासोर जिले में जलेश्वर स्टेशन पर फंसी हुई एक ट्रेन में एक महिला ने शिशु को जन्म दिया। रेलवे के सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। जलेश्वर स्टेशन मास्टर खगेंद्र मंडल ने कहा कि सिकंदराबाद-गुवाहाटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में सोमवार शाम को 30 वर्षीय महिला ने शिशु को जन्म दिया। ट्रेन से महिला और उसके पति विजयवाड़ा से किशनगंज जा रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रेल रोको प्रदर्शन के कारण सुबह से ही यह ट्रेन जलेश्वर स्टेशन पर फंसी हुई है। स्टेशन मास्टर से संपर्क किया गया और एक नजदीकी अस्पताल से एक डॉक्टर और नर्स की व्यवस्था की गई क्योंकि वह महिला दर्द के कारण ट्रेन से बाहर निकलने में असमर्थ थी। मंडल ने बताया कि नर्स ने कुछ महिला यात्रियों के साथ मिलकर गर्भवती महिला की सहायता की और उसने एक बच्ची को जन्म दिया।

उन्होंने बताया कि मां और नवजात शिशु दोनों स्वस्थ हैं और मंगलवार को तड़के ट्रेन परिचालन शुरू होने पर वे अपने गंतव्य की तरफ प्रस्थान कर गये।मंडल ने बताया कि आगे की यात्रा के लिए आवश्यक मेडिकल सुविधाएं और सामान व दवाइयों की व्यवस्था कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

(इनपुट- भाषा)

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें