फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: पत्नी की नौकरी लगते ही पति पर सवार हुआ शक का भूत, धारदार हथियार से कलाई काटकर कर दी हाथ से अलग 

Tue, 07 Jun 2022 12:58 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

बंगाल के बर्धमान में रेणु खातून अपने पति मोहम्मद शेख के साथ रहती थी। कुछ दिन पहले ही रेणु को नर्स की नौकरी मिल गई। अपनी पत्नी की सफलता पर खुश होने की बजाय मोहम्मद शेख उससे नाराज रहने लगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमाना बदल रहा है। पति के साथ पत्नी भी कंधे से कंधा मिलाकर चलना चाहती है। घर के खर्च का बोझ सिर्फ मर्द ही क्यों उठाए, यह सोच महिलाएं भी घर से निकलकर नौकरी कर ही हैं। लेकिन ऐसे समय में भी कुछ लोगों की मानसिकता उन्हें आगे बढ़ने का मौका नहीं दे रही है। 

विज्ञापन


पश्चिम बंगाल से ऐसी ही खबर सामने आई है। जहां पति सिर्फ इस बात से नाराज हो गया कि पत्नी की नौकरी लग गई। उसने धारदार हथियार से पत्नी की कलाई को काटकर हाथ से अलग कर डाला। 

दोस्तों के संग रची साजिश 
बंगाल के बर्धमान में रेणु खातून अपने पति मोहम्मद शेख के साथ रहती थी। कुछ दिन पहले ही रेणु को नर्स की नौकरी मिल गई। अपनी पत्नी की सफलता पर खुश होने की बजाय मोहम्मद शेख उससे नाराज रहने लगा। इसके सिर पर शक का भूत सवार हो गया कि नौकरी की वजह से पत्नी उससे दूर चली जाएगी। इसके बाद उसने अपने दोस्तों के साथ पत्नी को सबक सिखाने की साजिश रच डाली। 
विज्ञापन


तकिए से बांह दबाकर काटी कलाई
जानकारी के मुताबिक, रेणु घर पर सो रही थी। तभी मोहम्मद शेख आया और अपनी पत्नी का हाथ तकिए से दबा लिया। इसके बाद धारदार हथियार से कलाई को काटकर हाथ से अलग कर दिया। लहूलुहान अवस्था में रेणु को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि घटना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी पति फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें