फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशाना: पेगासस को लेकर दीदी का केंद्र पर हमला, बोलीं- 'अच्छे दिन' बहुत देख लिए, अब चाहते हैं 'सच्चे दिन'

Wed, 28 Jul 2021 04:56 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस समय दिल्ली दौरे पर हैं। बुधवार को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। वहीं, गुरुवार को बनर्जी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। पढ़िए क्या बोलीं ममता बनर्जी...
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : पीटीआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ममता बनर्जी ने कहा कि मेरा फोन पहले ही टैप हो चुका है। अगर अभिषेक का फोन टैप हो रहा है और मैं उनसे बात करती हूं तो अपने आप ही मेरा फोन भी टैप हो जाएगा। पेगासस ने सभी की जान को खतरे में डाल दिया है। बनर्जी ने मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि हमने 'अच्छे दिन' बहुत देख लिए, अब हम 'सच्चे दिन' देखना चाहते हैं।

विज्ञापन


बंगाल की मुख्यमंत्री बनर्जी ने आगे कहा कि जीडीपी का मतलब अब 'गैस-डीजल-पेट्रोल' हो गया है। सरकार जनता से पैसा ले रही है लेकिन इसके पास कोरोना वायरस के टीके के लिए पैसा नहीं है। पूरे देश में खेला होगा। यह एक हमेशा चलती रहने वाली प्रक्रिया है... जब आम चुनाव होगा (2024 लोकसभा चुनाव), तो यह मोदी बनाम देश होगा।




उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार की लोकप्रियता पर सवाल उठाते हुए कहा, 'नरेंद्र मोदी 2019 में लोकप्रिय हुआ करते थे, उन्होंने (कोरोना से) मरने वालों की संख्या का रिकॉर्ड नहीं रखा है। अंतिम संस्कार नहीं होने दिए गए और शवों को गंगा नदी में फेंक दिया गया। जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है वह इसे कभी नहीं भूलेंगे और न ही माफ करेंगे।'
विज्ञापन

 

इस सवाल पर कि क्या वह विपक्ष का चेहरा होंगी, बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं कोई राजनीतिक भविष्यवक्ता नहीं हूं, यह इस पर निर्भर करता है कि स्थिति कैसी है। आज मेरी सोनिया गांधी और अरविंद केजरीवाल के साथ बैठक है। बनर्जी ने जोर देते हुए कहा कि संसद सत्र पूरा होने के बाद विपक्षी दलों को जरूर मुलाकात करनी चाहिए।

बनर्जी ने देश के राजनीतिक हालात को लेकर कहा, राजनीति में चीजें बदलती हैं। जब राजनीतिक तूफान आता है तो स्थिति को नियंत्रित करना कठिन हो जाता है। विपक्ष और मजबूत होगा, यह इतिहास रचेगा, 2024 के लिए यह हमारी उम्मीद है। उन्होंने कहा कि काला धन केवल उन लोगों के पास है जो आपका (केंद्र सरकार) का विरोध करते हैं।

ममता बनर्जी ने आगे कहा कि सोनिया गांधी भी चाहती हैं कि विपक्ष एकजुट हो... कांग्रेस क्षेत्रीय दलों पर विश्वास करती है और क्षेत्रीय दल कांग्रेस पर भरोसा करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें