फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

North 24 Parganas: इलाके में 15 जिंदा देसी बम मिलने से हड़कंप, गुनारमठ में BSF ने बरामद किए पांच संदिग्ध बैग

Fri, 22 Jul 2022 10:58 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

बीएसएफ (BSF) के मुताबिक, सोना 24 का बताया गया है और इसका वजन 41.49 किलोग्राम है, जिसका बाजार मूल्य 21.22 करोड़ (लगभग) रुपये है। कॉम्बिंग ऑपरेशन जारी है। यह भारत-बांग्लादेश सीमा (Indo-Bangladesh Border) पर कथित तौर पर किसी भी भारतीय कानून प्रवर्तन एजेंसी द्वारा सोने की सबसे बड़ी एकल जब्ती है। 
विज्ञापन
उत्तर 24 परगना जिले में 15 देसी बम मिले - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना (North 24 Paraganas) के रुस्तम गुमटी इलाके से सीआईडी (CID) बम स्क्वायड 15 देसी बम बरामद किए हैं। सीआईडी ने बाद में एक बंद पेपर मिल में बमों का निस्तारण किया।  रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिस्किट फैक्ट्री के सामने ये बम मिले हैं, अब पुलिस जांच कर रही है कि आखिर ये बम यहां कहां से आए।
विज्ञापन


गुनारमठ क्षेत्र से तस्करों के पांच बैग मिले
वहीं दूसरे मामले में इनपुट मिलने के बाद बीएसएफ (BSF) की 158 बटालियन के जवानों ने उत्तर 24 परगना (North 24 Paraganas) के सीमा चौकी गुनारमठ क्षेत्र से पांच बैग बरामद किए।  321 सोने के बिस्कुट, 1 सोने का सिक्का, 1 देशी नाव, 4 मोबाइल फोन, पैकिंग सामग्री और बांग्लादेशी समाचार पत्र बरामद किया गया है।   22.22 करोड़ का सोना बरामद
बीएसएफ के मुताबिक, सोना 24 का बताया गया है और इसका वजन 41.49 किलोग्राम है, जिसका बाजार मूल्य 21.22 करोड़ (लगभग) रुपये है। कॉम्बिंग ऑपरेशन जारी है। यह भारत-बांग्लादेश सीमा पर कथित तौर पर किसी भी भारतीय कानून प्रवर्तन एजेंसी द्वारा सोने की सबसे बड़ी एकल जब्ती है। 
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक इचामती नदी के ऊपर एक देशी नाव से 7-8 संदिग्ध तस्करों को अंतरराष्ट्रीय सीमा (India Bangladesh Border) पार करते और भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करते देखा गया था। उन्होंने बीएसएफ के जवानों से बचने की कोशिश की लेकिन जैसे ही जवान आगे बढ़े तो तस्कर नदी में कूद गए और वापस बांग्लादेश की ओर चले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें