फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WB Polls: भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने हिंसा के पीड़ितों से की मुलाकात, आश्रय गृहों-ताजा हालात की ली जानकारी

Sun, 23 Jun 2024 06:25 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

पश्चिम बंगाल के भाजपा नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने पूर्वी बर्धमान जिले में चुनाव के बाद हिंसा के पीड़ितों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आश्रय गृहों और पीड़ितों को मिलने वाली सभी तरह की सुविधाओं की जानकारी ली। 

विज्ञापन
भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के बाद हिंसा से जुड़ी खबरें सामने आईं थीं। इस मामले की जांच के लिए भारतीय जनता पार्टी ने चार सदस्यीय समिति का भी गठन किया था। अब पश्चिम बंगाल के भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने पूर्वी बर्धमान जिले में चुनाव के बाद हिंसा के पीड़ितों से मुलाकात की। अधिकारी ने बताया कि हिंसा पीड़ितों को आश्रय गृहों में रखा गया है। इसके अलावा हिंसा पीड़ितों को सभी तरह की सुविधाएं प्रदान की गईं हैं।  

विज्ञापन

 


भाजपा ने टीएमसी पर लगाए हैं हिंसा के आरोप
आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा के मामले में सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर निशाना साधा है। हालांकि, टीएमसी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। इससे पहले 13 जून को भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी हिंसा के पीड़ितों को साथ लेकर राज्यपाल सीवी आनंद बोस से मिलने गए थे। इस बीच पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 144 का हवाला देकर सभी को राजभवन के बाहर रोक दिया था। इसके बाद राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने इस पर हैरानी भी जताई थी। उनका कहना था कि हिंसा के पीड़ितों से मुलाकात के लिए राजभवन ने लिखित में अनुमति दी थी। उन्होंने राज्य सरकार से इसे लेकर सवाल भी पूछा था।

भाजपा ने गठित की है चार सदस्यीय समिति 
पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा की जांच के लिए भाजपा ने 15 जून को चार सदस्यीय समिति का भी गठन किया था। यह समिति 16 जून को कोलकाता पहुंची थी। समिति में पार्टी सांसद बिप्लब कुमार देब, रविशंकर प्रसाद, बृजलाल और कविता पाटीदार शामिल हैं। बिप्लब कुमार देब को इस समिति के संयोजक बनाया गया है। समिति जल्द ही अपनी रिपोर्ट जेपी नड्डा को सौंपेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें