तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए सब्यसाची दत्ता
- फोटो : एएनआई
पश्चिम बंगाल में भाजपा को झटका देते हुए सब्यसाची दत्ता बुधवार को सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में शामिल हो गए। राज्य सरकार में मंत्री फिरहाद हाकिम और पार्थ चटर्जी की मौजूदगी में कोलकाता में हुए एक कार्यक्रम में दत्ता, टीएमसी में शामिल हुए। इससे पहले आज ही दत्ता ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की थी।
तृणमूल में शामिल होने के बाद सब्यसाची दत्ता ने ममता बनर्जी की तारीफ में कसीदे पढ़े। उन्होंने कहा कि मैं जो भी हूं या मुझे जो भी मिला है, यह सब ममता बनर्जी की वजह से है। उन्होंने कहा कि समझने में कुछ समस्याएं थीं जिसके चलते मैंने टीएमसी छोड़ी थी। टीएमसी में दत्ता की वापसी की अटकलें पिछले कुछ सप्ताह से चल रही थीं।