फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रद्द होगा ममता का नामांकन?: भाजपा के चुनावी एजेंट की शिकायत- सीएम ने खुद पर दर्ज आपराधिक मामले छिपाए

Tue, 14 Sep 2021 03:18 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

चिट्ठी में जो जानकारी दी गई है, उसके मुताबिक ममता पर असम के पांच अलग-अलग थानों में केस दर्ज हुए थे। इनमें कुछ केस अप्रैल-मई में चुनाव से पहले भी दर्ज कराए गए। आरोप है कि इन्हीं केसों का जिक्र अपने एफिडेविट में नहीं किया। 
विज्ञापन
ममता बनर्जी ने 10 सितंबर को दाखिल किया था नामांकन। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में इसी महीने होने वाले उपचुनाव काफी अहम माने जा रहे हैं। खासकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भवानीपुर से लड़ने के एलान के बाद यह चुनाव और ज्यादा दिलचस्प हो गए हैं। बंगाल का सीएम बने रहने के लिए ममता का अपनी पारंपरिक भावनीपुर सीट से जीतना जरूरी है, वर्ना वे विधायक न बन पाने के चलते मुख्यमंत्री नहीं रह पाएंगी। इस बीच भाजपा ने ममता को सीएम पद से हटाने की कोशिशें शुरू कर दी हैं। उनके खिलाफ प्रियंका टिबरेवाल को उतारने के बाद अब भाजपा के एक एजेंट ने चुनाव आयोग से ममता का नामांकन रद्द करने की मांग की है। 
विज्ञापन


भवानीपुर विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल के चुनावी एजेंट ने यहां के रिटर्निंग अफसर को चिट्ठी लिख कर ममता बनर्जी के नामांकन पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा है कि ममता ने जो हलफनामा दाखिल किया है, उसमें उन्होंने अपने ऊपर चल रहे पांच आपराधिक मामलों का जिक्र नहीं किया। भाजपा एजेंट सजल घोष ने अपनी चिट्ठी में उन मामलों का भी जिक्र किया और बताया कि उन पर कहां-कहां केस दर्ज हैं। 






चिट्ठी में जो जानकारी दी गई है, उसके मुताबिक ममता पर असम के पांच अलग-अलग थानों में केस दर्ज हुए थे। इनमें कुछ केस अप्रैल-मई में चुनाव से पहले भी दर्ज कराए गए। आरोप है कि इन्हीं केसों का जिक्र अपने एफिडेविट में नहीं किया। हालांकि, इस मामले पर तृणमूल कांग्रेस का कहना है कि अगर ममता बनर्जी का वास्तव में इन आरोप पत्रों में नाम है तो उन्हें एफिडेविट में सिर्फ मामलों का खुलासा करने की आवश्यकता थी।
विज्ञापन


भाजपा उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल ने एक दिन पहले ही भवानीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया था, जबकि ममता बनर्जी ने 10 सितंबर को नामांकन भरा था। भवानीपुर में 30 सितंबर को मतदान होगा और परिणाम तीन अक्टूबर को घोषित किया जाएगा। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने इस सीट से वकील श्रीजीब विश्वास को मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस उपचुनाव में हिस्सा नहीं ले रही है।
 

चुनाव आयोग ने जानकारी दी कि पश्चिम बंगाल की तीन विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के मद्देजर राज्य में सेंट्रल फोर्स की 15 कंपनियों को तैनात किया जाएगा। वहीं राज्य की तीन विधानसभा सीटों पर 30 सितंबर को उपचुनाव होंगे। नतीजे 3 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें