फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kolkata: बंगाली जासूसी कहानीकार कोलकाता के फ्लैट में मृत मिले, पुलिस ने कही यह बात

Wed, 18 Jan 2023 05:51 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

परिवार के सदस्य ने बताया कि सुबह नौकरानी के आने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं होने पर पुलिस को सर्वे पार्क इलाके में उसके अपार्टमेंट का दरवाजा तोड़ना पड़ा। उसने पड़ोसियों को सूचित किया, जिन्होंने पुलिस को फोन किया। 
 
विज्ञापन
सुजान दासगुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकप्रिय जासूसी चरित्र एकेनबाबू के रचयिता बांग्ला लेखक सुजान दासगुप्ता बुधवार को कोलकाता में अपने आवास पर मृत पाए गए। परिवार के एक सदस्य ने यह जानकारी दी। 80 वर्षीय दासगुप्ता के परिवार में पत्नी, बेटी और दो पोते-पोतियां हैं।
विज्ञापन

परिवार के सदस्य ने बताया कि सुबह नौकरानी के आने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं होने पर पुलिस को सर्वे पार्क इलाके में उसके अपार्टमेंट का दरवाजा तोड़ना पड़ा। उसने पड़ोसियों को सूचित किया, जिन्होंने पुलिस को फोन किया। 

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि दासगुप्ता अपने बिस्तर के पास फर्श पर बेसुध पड़े मिले। बाद में उन्हें डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। लेखक की पत्नी यात्रा पर शांतिनिकेतन में हैं, जबकि उनकी बेटी विदेश में रहती है। अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें