फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल: 'संस्कार' के बहाने स्मृति का ममता पर हमला, कहा- मोदी जी बुलाते हैं दीदी, लेकिन वह दे रहीं गालियां

Thu, 15 Apr 2021 08:37 AM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

  • पश्चिम बंगाल में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव के चरण बीत रहे हैं, वार-पलटवार की राजनीति भी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव के चरण बीत रहे हैं, वार-पलटवार की राजनीति भी बढ़ती जा रही है। देश में कोरोना वायरस के मामलों के लिए ममता बनर्जी ने पीएम मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया तो भाजपा नेताओं ने उन पर हमला बोल दिया। पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ममता बनर्जी को कोसा और उसके बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी दीदी को आड़े हाथों लिया। स्मृति ने कहा कि मोदी जी उन्हें दीदी-दीदी कहकर बुलाते हैं और वह उन्हें गालियां दे रही हैं। 

विज्ञापन

स्मृति ईरानी ने ऐसे साधा निशाना

केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'मुझे यह जानकर धक्का लगा कि वह कोरोना महामारी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जिम्मेदार ठहरा रही हैं। उन्हें गालियां दे रही हैं, लेकिन यह ममता बनर्जी के संस्कार हैं। मोदी जी उन्हें दीदी कहकर बुलाते हैं, लेकिन वह सार्वजनिक मंचों पर हमारे नेताओं को गालियां दे रही हैं।'

विज्ञापन

ममता बनर्जी ने कही थी यह बात

बता दें कि ममता बनर्जी ने जलपाईगुड़ी में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि जब बंगाल में कोरोना फैल जाएगा तो नरेंद्र मोदी और अमित शाह नहीं आएंगे। अब वे यहां बाहरी लोगों को ला रहे हैं और कोरोना फैलने के बाद भाग जाएंगे। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें