फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल: भाजपा कार्यकर्ताओं ने बोला जय श्रीराम और धारदार हथियार से किया हमला, टीएमसी नेता का आरोप

Sun, 04 Apr 2021 10:24 AM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
TMC - फोटो : social media
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के तीसरे चरण के चुनाव के लिए प्रचार का आज आखिरी दिन है। बंगाल में तीसरे चरण के लिए 3 जिलों की 31 विधानसभा सीटों पर 6 अप्रैल को होने वाले चुनाव के लिए आज शाम चुनाव प्रचार थम जाएगा। इससे पहले यहां हिंसा का दौर जारी है। 

विज्ञापन


शंपा समेत छह अन्य लोग घायल
इस बीच रायना बिधानसभा क्षेत्र से टीएमसी की उम्मीदवार शंपा धारा ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप लगाया है। शंपा का आरोप है कि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उनकी रैली पर हमला कर दिया, जिसमें शंपा समेत छह अन्य लोग घायल हो गए। वहीं, इस मामले में भाजपा का कहना है कि ये टीएमसी के आपस का मामला है। हालांकि, पुलिस ने मामले में पांच भाजपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। 

'जय श्रीराम' बोलकर हमला
दरअसल, टीमएमसी के मुताबिक, शंपा रायना बिधानसभा क्षेत्र के देना गांव में प्रचार करने गईं थी। इसी दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उनकी रैली पर हमला कर दिया। शंपा ने कहा कि नशे में धुत युवाओं का एक समूह ने 'जय श्रीराम' के नारे लगाते हुए मेरा विरोध करने लगा। 
विज्ञापन


कुल्हाड़ी और लाठी से हमला
शंपा ने कहा कि उन लोगों ने कुल्हाड़ी और लाठी से हमला किया। उनके पास धनुष और तीर भी थे। यही नहीं, प्रचार के दौरान ईंट-पत्थर फेंके गए। कई टीएमसी कार्यकर्ताओं पर धारदार हथियार से हमला किया गया। घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र और कुछ को बर्दवान मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें