फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब: हिमंत बिस्वा सरमा का अजीबोगरीब बयान, बोले- असम में कोरोना नहीं, मत पहने मास्क

Sun, 04 Apr 2021 09:56 AM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
विज्ञापन
हिमंत बिस्वा सरमा - फोटो : ANI
विज्ञापन

असम के तीसरे चरण के चुनाव के लिए प्रचार का आज आखिरी दिन है। अंतिम चरण के लिए 40 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है। इससे पहले असम के स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा नेता हिमंत बिस्वा सरमा ने एक अजीबोगरीब बयान दे दिया है। उन्होंने कहा है कि असम के लोगों को कोरोना वायरस से बचने के लिए अब मास्क लगाने की जरूरत नहीं है क्योंकि राज्य में यह वायरस अब नहीं हैं। बता दें कि सरमा का यह बयान ऐसे समय में आया है जब देशभर में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। 

विज्ञापन


दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि लोग मास्क पहन कर डर को और बढ़ा रहे हैं, जबकि असम में मास्क पहनने की जरूरत नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में जब मास्क पहनने की जरूरत होगी तो वह बता देंगे। उन्होंने आगे कहा, 'हमें इकॉनमी को भी रिवाइव करना है। मास्क पहनेंगे तो ब्यूटी पार्लर कैसे चलेंगे? ब्यूटी पार्लर चलना भी जरूरी है। हम लोगों को बोल के रखे हुए हैं कि यह अंतरिम राहत है। जिस दिन मुझको लगेगा कोरोना है उस दिन सबको मास्क पहनना पड़ेगा।'





बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, रविवार को कोरोना के 93,249 नए मामले दर्ज किए गए। इसके साथ ही देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1.24 करोड़ हो गए हैं। एक दिन में इस महामारी से 513 लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 1,64,623  हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 6,91,597 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,16,29,289 है।देश में कुल 7,59,79,651 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें