फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल : सुवेंदु के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव मंजूर, चार बागी भाजपा विधायकों को आयकर छापे की धमकी का मामला

Thu, 17 Mar 2022 01:31 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, कोलकाता 

सार

सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ विधानसभा ने विशेषाधिकार प्रस्ताव को मंजूर करने के बाद उसे विशेषाधिकार समिति को भेजा है। स्पीकर बिमान बनर्जी ने सदन की कार्यवाही शुरू होते ही यह जानकारी दी। 
विज्ञापन
सुवेंदु अधिकारी - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल विधानसभा ने गुरुवार को विपक्ष व भाजपा के नेता सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव मंजूर कर लिया। अधिकारी पर आरोप है कि उन्होंने भाजपा के चार बागी विधायकों को सदन में उनके भाषण में व्यवधान डालने पर आयकर छापे डलवाने की धमकी दी थी। 

विज्ञापन

सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ विधानसभा ने विशेषाधिकार प्रस्ताव को मंजूर करने के बाद उसे विशेषाधिकार समिति को भेजा जा रहा है। स्पीकर बिमान बनर्जी ने सदन की कार्यवाही शुरू होते ही यह जानकारी दी। स्पीकर के इस बयान का सत्ता पक्ष तृणमूल कांग्रेस समर्थक विधायकों ने मेजें थपथपाकर स्वागत किया। इसके बाद राज्य के बजट पर चर्चा शुरू हुई, जिसमें सत्तारूढ़ और विपक्षी दोनों विधायकों ने भाग लिया।
भाजपा के चार बागी विधायक कृष्णा कल्याणी (रायगंज), तन्मय घोष (बिष्णुपुर), सौमेन रॉय (कालियागंज) और विश्वजीत दास (बगड़ा) पिछले साल सदन की सदस्यता छोड़े बिना टीएमसी में शामिल हो गए थे। उन्हें अभी तक दलबदल विरोधी कानून के तहत अयोग्य घोषित नहीं किया गया है और विपक्षी बेंचों पर उनका कब्जा बना हुआ है। 
विज्ञापन

बुधवार को जब सुवेंदु अधिकारी गृह विभाग के बजट पर सदन में बोल रहे थे, तो उन पर राज्य सरकार के खिलाफ झूठ बोलने और अफवाह फैलाने का आरोप लगाते हुए बार-बार व्यवधान डाला गया। इसके बाद उन्होंने भाषण में बाधा डालने पर कथित तौर पर आयकर छापे की धमकी दी थी।

बागी विधायकों को सुरक्षा
इसके बाद बागी विधायकों ने स्पीकर से शिकायत की कि अधिकारी ने बहिर्गमन करते हुए उन्हें आयकर छापे डलवाने की धमकी दी है। स्पीकर बनर्जी ने इस पर संज्ञान लिया और कहा कि चारों बागी विधायकों को सदन के नियमों के मुताबिक सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी। 

आरोप निराधार : अधिकारी
उधर, विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने उन पर लगाए गए आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष ने मेरे भाषण में खलल डालने की कोशिश की और इसके लिए बागी विधायकों का इस्तेमाल किया। आरोप साबित किए बिना विशेषाधिकार प्रस्ताव लाया गया। 

गोली मारने की धमकी दी : शोमेन रॉय
उधर, बागी विधायकों में शामिल शोमेन रॉय ने आरोप लगाया कि अधिकारी ने उन्हें गोली मारने की धमकी दी थी, लेकिन मैंने विधानसभा में यह बात नहीं कही। सूत्रों के अनुसार ममता सरकार ने चारों बागी विधायकों को सुरक्षा प्रदान कर दी है। स्पीकर से इन विधायकों को सदन में अलग सीट देने का भी अनुरोध सत्तापक्ष ने किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें