इससे पहले 2017 में बंगाल भाजपा ने हल्दिया में चिंतिन शिविर का आयोजन किया था। लंबे समय से पार्टी के भीतर चिंतन शिविर फिर से आयोजित करने की मांग की जा रही थी, क्योंकि जो पार्टी में नए हैं उन्हें पता नहीं है कि भाजपा की रीति-नीति क्या है?
पश्चिम बंगाल में पांच साल के बाद बंगाल भाजपा चिंतन शिविर का आयोजन करने जा रही है। भाजपा ने इसी महीने महानगर के राजारहाट न्यूटाउन के एक रिसॉर्ट शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया है। बताया जा रहा है कि साढ़े तीन सौ प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। तीन दिवसीय इस चिंतन शिविर में पार्टी के केंद्रीय नेता भी शामिल होंगे। भाजपा का चिंतन शिविर 29 से 31 अगस्त तक न्यूटाउन के में होगा।
विज्ञापन
प्रदेश भाजपा की ओर से अध्यक्ष सुकांत मजूमदार, नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी और शमिक भट्टाचार्य मुख्य वक्ता होंगे। दिल्ली से बीएल संतोष और संबित पात्रा समेत कई नेताओं की आने की सूचना है। सूत्रों के मुताबिक जो लोग इस कैंप में हिस्सा लेंगे वे 29 अगस्त को सुबह रिसार्ट पहुंचेंगे।
इससे पहले 2017 में बंगाल भाजपा ने हल्दिया में चिंतिन शिविर का आयोजन किया था। लंबे समय से पार्टी के भीतर चिंतन शिविर फिर से आयोजित करने की मांग की जा रही थी, क्योंकि जो पार्टी में नए हैं उन्हें पता नहीं है कि भाजपा की रीति-नीति क्या है? राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की भूमिका क्या है? टीम का प्रबंधन कैसे किया जाता है? टीम में बने रहने के लिए क्या करना चाहिए? आखिरकार केंद्रीय नेतृत्व से अनुमित मिलने के बाद राज्य इकाई ने शिविर आयोजित करने की तैयारी शुरू कर दी है।