फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: 'आज पीआईएल जनहित याचिका की जगह बन गई है राजनीतिक हित याचिका', अभिषेक बनर्जी ने दिया बयान

Sun, 01 Oct 2023 05:17 PM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

महासचिव ने कहा कि मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि 100 दिन काम करने वाले मजदूरों को दो साल बाद भी भुगतान क्यों नहीं हुआ। इसे लेकर कोई जनहित याचिका क्यों दायर नहीं की गई?
विज्ञापन
अभिषेक बनर्जी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी का बायान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि आए दिन हाई कोर्ट में पीआईएल दाखिल करने वालों के लिए आज पीआईएल जनहित याचिका की जगह राजनीतिक हित याचिका बन गई है। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि 100 दिन काम करने वाले मजदूरों को दो साल बाद भी भुगतान क्यों नहीं हुआ। इसे लेकर कोई जनहित याचिका क्यों दायर नहीं की गई?

विज्ञापन


बंगाल के लोगों के साथ न हो अन्याय
इधर, टीएमसी नेता बाबुल सुप्रियो कहते हैं कि कल अभिषेक बनर्जी ने कहा कि आप (केंद्र) हम पर कई आरोप लगा सकते हैं, लेकिन आपको पश्चिम बंगाल के लोगों के साथ अन्याय नहीं करना चाहिए। यह बहुत अच्छी बात है कि सभी टीएमसी नेताओं ने जाने का फैसला किया है, वह दिल्ली जाएं और इस मुद्दे को उठाएं।

गौरतलब है कि शनिवार को ही सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता, पदाधिकारी और मनरेगा कार्ड धारक केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए शनिवार को यहां से रवाना हो गए थे। इसकी जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ने ही दी थी। पहले सभी को ट्रेन से दिल्ली जाना था लेकिन जिस ट्रेन से कार्यकर्ताओं को दिल्ली जाना था, वह रद्द हो गई है। 
विज्ञापन


2500 कार्यकर्ता बसें हुई थीं रवाना

जानकारी के मुताबिक 2500 कार्यकर्ता बसें दिल्ली के लिए रवाना हुई थीं। उन्होंने बताया कि दो अक्टूबर को सबसे पहले राजघाट पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद हम वहां पर कुछ घंटे शांतिपूर्ण धरना देंगे। इसमें राज्य सरकार के मंत्री और सांसद मौजूद रहेंगे। 

हमारा दोपहर को शांतिपूर्ण मोमबत्ती जुलूस निकालने का भी कार्यक्रम है। इसके बाद तीन तारीख को जंतर-मंतर में प्रदर्शन का कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि इसका बंगाल के सभी पंचायतों में इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें