फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: 'मजबूत सशस्त्र बलों के जरिए 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बनेगा', रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कही यह बात

Sun, 01 Oct 2023 05:10 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली छावनी में 276वें वार्षिक दिवस समारोह के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के लिए आधुनिक उपकरणों से युक्त मजूबत सशस्त्र बलों की जरूरत है।
विज्ञापन
राजनाथ सिंह - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यदि भारत को 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनना है तो उसे आधुनिक उपकरणों के साथ मजबूत सशस्त्र बलों की जरुरत है। यह बात देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में कही है। रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तीनों सेनाओं द्वारा वित्तीय संसाधनों के प्रभावी उपयोग की आवश्यकता को रेखांकित करते हुए यह बात कही।
विज्ञापन


राजनाथ सिंह ने दिल्ली छावनी में अपने 276वें वार्षिक दिवस समारोह के दौरान रक्षा लेखा विभाग (डीएडी) की कई डिजिटल पहलों की शुरुआत करने के बाद यह टिप्पणी की।

डीएडी को "रक्षा वित्त का संरक्षक" बताते हुए उन्होंने आंतरिक सतर्कता तंत्र को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि का तुरंत पता लगाया जा सके और उसकी समीक्षा की जा सके। उन्होंने कहा, इससे न केवल समस्या से शीघ्र निपटने में मदद मिलेगी बल्कि विभाग के प्रति लोगों का विश्वास भी बढ़ेगा।
विज्ञापन


मजबूत सशस्त्र बलों से बनेगा विकसित राष्ट्र
वहीं कार्यक्रम के दौरान राजनाथ सिंह ने कहा,अगर हम एक विकसित राष्ट्र बनाना चाहते हैं, तो हमें आधुनिक हथियारों और उपकरणों के साथ मजबूत सशस्त्र बलों की आवश्यकता होगी। इसलिए, हमारे पास उपलब्ध वित्तीय संसाधनों का प्रभावी ढंग से उपयोग करना आवश्यक है। सेवाओं की मांग और उपलब्ध संसाधनों के आवंटन के बीच एक अच्छा संतुलन होना चाहिए।

 इस दौरान डीएडी को एक इन-हाउस स्थायी समिति के निर्माण का भी सुझाव दिया जो बाजार की ताकतों पर शोध और अध्ययन कर सके और फील्ड अधिकारियों को उच्च गुणवत्ता वाली बाजार खुफिया जानकारी प्रदान कर सके। अपने संबोधन के दौरान सिंह ने पारदर्शी और कुशल वित्तीय प्रणाली के माध्यम से देश की रक्षा क्षमताओं को बढ़ाने के प्रयासों के लिए संगठन की सराहना की। रक्षा मंत्री ने बाजार स्थितियों के व्यापक अध्ययन के लिए उद्योग संघों और बिजनेस स्कूलों के साथ सहयोग की भी सिफारिश की।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें