मौसम विभाग (IMD) ने बताया है कि गुजरात में मानसून सक्रिय है। मानसून के असर के चलते अहमदाबाद, भरूच, नवसारी समेत कई इलाकों में भारी बारिश हुई है। जलजमाव के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। अगले पांच दिनों तक बारिश से राहत नहीं मिलने वाली। कर्नाटक में भी बारिश हुई है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
गुजरात के कई इलाकों में रविवार को भारी बारिश हुई जिससे अहमदाबाद और सूरत सहित कुछ शहरों में जलभराव के कारण सामान्य जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। सूरत जिले के पलसाना तालुका में मात्र दस घंटों में 153 मिमी बारिश हुई, जो राज्य में सबसे अधिक बारिश है।
विज्ञापन
अगले चार दिनों तक बारिश जारी रहने के आसार; पेड़ उखड़े
अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश के कारण सूरत, भुज, वापी, भरूच और अहमदाबाद के निचले इलाकों में पानी भर जाने के कारण यातायात प्रभावित हुआ, जिससे यात्रियों को कुछ सड़कों और अंडरपास से यात्रा करने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के मुताबिक, गुजरात में अगले चार दिनों तक बारिश जारी रहने की संभावना है। भारी बारिश के बीच अहमदाबाद से सामने आई तस्वीर में बड़े पेड़ उखड़े दिखे। पेड़ उखड़ने से दबे वाहनों और कारों को काफी नुकसान हुआ।
गुजरात के इन इलाकों में ऑरेंज अलर्ट
मौसम विज्ञानी प्रदीप शर्मा ने बताया कि अगले 5 दिनों में गुजरात के सभी हिस्सों में बारिश होगी। उन्होंने कहा कि गुजरात के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। भरूच, सूरत, नवसारी, वलसाड और दादरा नगर हवेली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है
रविवार को गुजरात के अलावा कर्नाटक में भी भारी बारिश हुई।
विज्ञापन
Trending Videos
मात्र 10 घंटों में 40 मिमी से अधिक बारिश
अहमदाबाद के घरों में घुसा पानी
- फोटो : एएनआई
गुजरात राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) ने बताया कि रविवार सुबह छह बजे से शाम चार बजे के बीच मात्र 10 घंटों में 43 तालुकों में 40 मिमी से अधिक बारिश हुई, जबकि पलसाना तालुका में 153 मिमी बारिश हुई। सूरत जिले के चार तालुकों बारदोली, सूरत शहर, कामरेज और महुवा में दस घंटों में क्रमशः 135 मिमी, 123 मिमी, 120 मिमी और 119 मिमी बारिश दर्ज की गई।
कई इलाकों में जलभराव
रिकॉर्ड बारिश के बाद किचन में भी घुसा पानी
- फोटो : एएनआई
गुजरात के वलसाड जिले के वापी में 117 मिमी, सूरत के ओलपाड में 116 मिमी, वलसाड तालुका में 102 मिमी, कपराडा में 90 मिमी, नवसारी के खेरगाम में 88 मिमी, भरूच तालुका में 86 मिमी, धरमपुर में 73 मिमी और मोरबी तालुका में 72 मिमी बारिश हुई। गुजरात के अहमदाबाद में सुबह छह बजे से शाम चार बजे के बीच 62 मिमी बारिश हुई, जिसके कारण कई इलाकों में जलभराव हो गया।
गुजरात में चार जुलाई तक भारी बारिश होने की संभावना
मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सौराष्ट्र क्षेत्र से सटे उत्तर-पूर्व अरब सागर पर चक्रवाती परिसंचरण के कारण गुजरात में भारी बारिश हो रही है। आईएमडी ने बताया कि दक्षिण और मध्य गुजरात तथा सौराष्ट्र क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर अगले दो दिनों में भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, दक्षिण गुजरात के वलसाड, नवसारी जिले तथा उत्तर गुजरात के बनासकांठा जिले में तीन से चार जुलाई के बीच भारी बारिश होने की संभावना है।