फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: दो-तीन दिनों में मानसून के केरल पहुंचने की उम्मीद, यूपी और बिहार के इन जिलों में होगी बारिश, जानें मौसम का ताजा हाल

Sun, 29 May 2022 09:51 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केरल तट और उससे सटे दक्षिण-पूर्व अरब सागर में बादल छाए हुए हैं। इसलिए अगले 2-3 दिनों के दौरान केरल में मानसून की शुरुआत के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं।
विज्ञापन
भारी बारिश(फाइल) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानसून से पहले देश में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। कई राज्यों में मध्यम से लेकर भारी बारिश हो रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां लगातार चार दिनों से मौसम सुहाना है। वहीं यहां आज भी आकाश में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दिल्ली का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश और बिहार में भी बारिश की संभावना है। वहीं केरल की बात करें तो यहां 27 जून को मानसून आने की संभावना थी लेकिन अब मौसम विभाग के मुताबिक इसमें देरी हो सकती है। यानी कि 48 घंटे और इंतजार करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं प्रमुख राज्यों के मौसम का ताजा हाल...

विज्ञापन


दो-तीन दिनों में मानसून के केरल पहुंचने की उम्मीद
दक्षिण-पश्चिम मानसून के अगले दो से तीन दिनों के दौरान केरल पहुंचने की उम्मीद है, जो भारत की कृषि-आधारित अर्थव्यवस्था की जीवन रेखा मौसमी बारिश की सुस्त शुरुआत का प्रतीक है। इससे पहले भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने एक पखवाड़े पहले बंगाल की खाड़ी में आए चक्रवात असानी के आधार पर शुक्रवार (27 मई) को केरल में शुरुआत की भविष्यवाणी की थी। पूर्वानुमान में चार दिनों की मॉडल त्रुटि थी।  

आईएमडी ने कहा कि ताजा मौसम संबंधी संकेतों के अनुसार दक्षिण अरब सागर के ऊपर निचले स्तरों में पछुआ हवाएं तेज और गहरी हो गई हैं। सैटेलाइट इमेजरी के अनुसार, केरल तट और उससे सटे दक्षिण-पूर्व अरब सागर में बादल छाए हुए हैं। इसलिए अगले 2-3 दिनों के दौरान केरल में मानसून की शुरुआत के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं। मौसम कार्यालय केरल में मानसून की शुरुआत की घोषणा करता है। 
विज्ञापन


ब्रिटेन स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ रीडिंग के मानसून शोधकर्ता अक्षय देवरस ने ट्विटर पर कहा, मानसून अब केरल के अक्षांश पर पहुंच गया है। हालांकि, राज्य में हो रही बारिश मानसून की शुरुआत की घोषणा के लिए नाकाफी है। पूर्वानुमान बताते हैं कि शुरुआत कभी भी हो सकती है। उन्होंने कहा कि 30 मई से 2 जून के बीच शुरुआत हो सकती है लेकिन यह मजबूत नहीं होगा।  

उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के सितम के बीच मौसम विभाग ने राहत की खबर दी है। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी 28 मई तक 10 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, तो वहीं राज्य के 20 से अधिक जिलों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।  मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के देवरिया, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, संतकबीर नगर, गोरखपुर, महाराजगंज, कुशीनगर, सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, सीतापुर, बहराइच, कौशांबी, चित्रकूट, रायबरेली, अमेठी, बांदा, फतेहपुर, हमीरपुर और महोबा में आज बूंदाबांदी के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

बिहार
बिहार में पिछले सप्ताह जमकर बारिश हुई थी और अब एक बार फिर 28 मई से 30 मई के बीच भारी बारिश की उम्मीद जताई गई है। सुपौल, मोतिहारी, अररिया, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, किशनगंज, पूर्णिया, मधेपुरा, कटिहार, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, सहरसा और दरभंगा के क्षेत्रों सहित बिहार के उत्तरी क्षेत्रों में सर्वाधिक बारिश होगी।  अन्य भागों में कुछ कम बारिश हो सकती है।

राजस्थान का मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान में अगले 24 घंटों में टोंक, बूंदी, सवाई माधोपुर, कोटा, बारां. झालावाड़ के आसपास के क्षेत्रों में बारिश और बिजली गिर सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक यहां धूल भरी आंधी का मौसम रहेगा। हवा की रफ्तार 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी।

मध्यप्रदेश में बारिश
मध्यप्रदेश के रीवा, चंबल, शहडोल, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, राजधानी भोपाल, सीहोर में बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन



छह दिन के ठहराव के बाद केरल की ओर बढ़ा मानसून
छह दिन ठहराव के बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल की ओर बढ़ चला है। इसके यहां 27 मई तक पहुंचने की संभावना है। अभी यह श्रीलंका और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के विशेषज्ञों के मुताबिक मानसून के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं। मानसून के अगले 48 घंटों में अरब सागर, पूरे मालदीव और लक्षद्वीप के में सक्रिय होने की संभावना है। मानसून विशेषज्ञों का कहना है कि असामान्य तरीके से मानसून 16 मई को ही अंडमान-निकोबार में पहुंच गया था। चक्रवात असनी के चलते इसके तेजी से आगे बढ़ने की संभावना थी। फिलहाल मानसून के उत्तर भारत में शीघ्र सक्रिय होने पर संशय बना हुआ है। शोधार्थी अक्षय देवसर के मुताबिक मानसून की बंगाल की खाड़ी वाली शाखा में 20 मई के बाद कोई प्रगति नहीं देखी गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें