फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

COVID-19: बढ़ रही सक्रिय मरीजों की संख्या, महाराष्ट्र में सरकार ने लोगों से की मास्क पहनने की अपील

Sun, 29 May 2022 09:28 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पिछले 24 घंटों के अंदर कोरोना संक्रमण के 2,828 नए मामले सामने आए हैं। जबकि, एक दिन पहले 2685 मामले दर्ज किए गए थे। वहीं शुक्रवार को 2710 संक्रमित मिले थे। पिछले 24 घंटे के अंदर देश में कोरोना से 14 मौतें हो गईं।
विज्ञापन
देश में कोरोना के मामले - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में कोरोना के बढ़ते मामलों ने एक बार फिर स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चिंता बढ़ा दी है। देश में लगातार तीसरे दिन 2500 से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों को देखें तो पिछले 24 घंटों के अंदर कोरोना संक्रमण के 2,828 नए मामले सामने आए हैं। जबकि, एक दिन पहले 2685 मामले दर्ज किए गए थे। वहीं शुक्रवार को 2710 संक्रमित मिले थे। 

विज्ञापन


कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या के बीच उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। अब देश में 17,087 सक्रिय मरीज हैं। जबकि, कल तक इनकी संख्या 16,308 थी। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना की दैनिक पॉजिटिविटी दर 0.60% है। 

एक दिन में कोरोना से 14 मौतें 
पिछले 24 घंटे के अंदर देश में कोरोना से 14 मौतें हो गईं। वहीं एक दिन पहले 33 मौतें दर्ज की गई थीं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या बढ़कर 524586 पहुंच गई है। अधिकारियों के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,035 मरीज ठीक हुए। 
विज्ञापन


लोग मास्क लगाएं: महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा है कि राज्य के उन जिलों के लोगों को मास्क लगाने समेत सावधानी बरतनी चाहिए, जहां कोरोना वायरस संक्रमण के दैनिक मामले बढ़ रहे हैं।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, महाराष्ट्र में शनिवार को कोविड-19 के 529 नए मामले सामने आए, लेकिन इस दौरान संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई। शुक्रवार को भी राज्य में 539 नए मामले सामने आए थे, लेकिन किसी की मौत नहीं हुई थी। राज्य में पिछले ही महीने मास्क लगाने की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई थी। टोपे ने शनिवार को संवाददाताओं से कहा कि हालांकि कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं, लेकिन संक्रमण से कुछ ही लोगों की मौत हो रही है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें