फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update : ठंड से ठिठुर रहा उत्तर भारत, मैदानी इलाकों में कोहरे का कहर, पहाड़ों में 22 के बाद भारी बर्फबारी का अनुमान

Sun, 17 Jan 2021 11:35 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सड़क किनारे अलाव जला कर ठंड से बचने का प्रयास करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

Weather Update : देश भर में हाड़ कंपाने वाली सर्दी पड़ रही है। एक ओर जहां पहाड़ों में लगातार हो रही बर्फबारी  ने जिंदगी की रफ्तार पर ब्रेक लगा दी है। वहीं दिल्ली-एनसीआर समेत पंजाब से लेकर मेघालय तक मैदानी इलाकों में घने कोहरे ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में भयंकर सर्दी रहने की बात कही है, लेकिन सोमवार से ठंड से थोड़ी राहत मिलनी शुरू होगी। दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी।

विज्ञापन

राजस्थान के अनेक हिस्सों में रात का पारा गिरा
राजस्थान के अनेक हिस्सों में रात के न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है, जहां बीती शनिवार रात पिलानी 1.4 डिग्री सेल्सियस न्यनूतम तापमान के साथ सबसे सर्द रहा। मौसम विभाग के अनुसार, इसी तरह चुरू में न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं गंगानगर में यह 2.5, जैसलमेर में 6.1 , बीकानेर में 6.3 और अलवर में 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा। राज्य के अनेक हिस्सों में रविवार सुबह घना कोहरा छाया रहा।

दिल्ली का पारा लुढ़क कर 5.7 डिग्री सेल्सियस पर आया
राजधानी दिल्ली में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। कोहरे ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। दिल्ली में घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी भी कम हो गई है। वहीं रविवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान गिरकर 5.7 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, लेकिन हवा के रुख में बदलाव के कारण अगले दो दिनों में इसके बढ़ने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने इसकी जानकारी दी। इस हाड़ कंपाने वाली सर्दी के बीच प्रदूषण के चलते लोग जहरीली हवा में सांस लेने के लिए मजबूर है। दिल्ली की हवा की गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में बनी हुई है। दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स 428 पर आ गया है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

पहाड़ों पर भारी हिमपात की संभावना

उत्तर भारत के पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 22 से 25 जनवरी के बीच भारी बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं मैदानी इलाकों के कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।शुक्रवार को चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ था, इससे शनिवार को मैदानी इलाकों में कम धुंध पड़ी। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह का कहना है कि प्रदेश के सात जिलों सिरमौर, सोलन, ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, मंडी व कांगड़ा में धुंध सुबह दो-तीन घंटे रहने के बाद छंट जा रही है। कुछ स्थानों पर सुबह करीब 10 बजे सूरज की किरणें धरती पर पड़ रही हैं।

यूपी में ठंड बढ़ने से बढ़ी लोगों की परेशानियां
उत्तर प्रदेश में ठंड बढ़ने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ठंड के कारण गरीबों की हालत खराब हो गई है।
 

कश्मीर में 20 जनवरी तक मौसम शुष्क रहेगा
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार, कश्मीर में 20 जनवरी तक मौसम शुष्क रहेगा। कश्मीर घाटी में इस समय तापमान जमाव बिंदु से नीचे चलने, और जम्मू संभाग में घने के कोहरे से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जम्मू में कोहरे के कारण शनिवार को यहां आने वाली चार उड़ानें रद रहीं। लद्दाख में भी जमा देने वाली ठंड पड़ रही है। श्रीनगर में शनिवार को न्यूनतम तापमान माइनस 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे डल झील सहित कई जलस्रोत जम गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें