फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: दक्षिणी एशिया में इस साल ज्यादा बारिश, भारत में 2 मई से पहले मॉनसून आने का अनुमान

Thu, 29 Apr 2021 12:47 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दक्षिण एशियाई सीजनल क्लाइमेट आउटलुक फोरम और क्लाइमेट सर्विसेज यूज़र्स फोरम  के संयुक्त बयान में बताया गया है कि इस साल उत्तर-पश्चिम, उत्तर-पूर्व समेत कई क्षेत्रों में सामान्य से कम बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
बारिश (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस साल दक्षिणी एशिया में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभवाना है। जून से सितंबर के बीच ज्यादा बारिश होने की उम्मीद जताई गई है। दक्षिण एशियाई मौसमी जलवायु आउटलुक फोरम (एसएएससीओएफ) और जलवायु सेवा उपयोगकर्ताओं के फोरम की ओर से जारी बयान में कहा गया कि जून से सितंबर के दौरान दक्षिण-एशियाई में बारिश सामान्य ज्यादा होगी। 

विज्ञापन


बयान में जारी किया गया है कि हिमालय से सटे देश नेपाल,भूटान, पाकिस्तान और भारत के मध्य भाग और उत्तर-पश्चिम के कुछ क्षेत्रों में सामान्य से ज्यादा बारिश की संभावना है। हालांकि, उत्तर-पूर्वी हिस्सों में कुछ क्षेत्रों में मॉनसून सामान्य से नीचे रहेगा। फोरम के अधिकारी ने बताया कि जुलाई 2020 और अप्रैल 2021 के बीच ला नीना तूफान कमजोर पड़ा है। 

देश के कई हिस्सों में प्री-मॉनसून बारिश की शुरुजुआत हो गई है। मौमस विभाग की मानें तो 30 अप्रैल तक देश में नमी भरा मौसम रह सकता है। हालांकि देश के कुछ हिस्सों में पारा में चढ़ाव दिखेगा तो कहीं हल्की बारिश भी होगी। मौसम विभाग ने बुधवार को बताया कि अगले पांच दिनों मे जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आंधी के साथ बारिश हो सकती है। 30 अप्रैल से 2 मई के बीच उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में गरज के साथ तेज़ हवा चलने की संभावना है। पश्चिम और उत्तरी राजस्थान में भी गरज के साथ बौछारें होंगी। इस दौरान हवा की रफ्तार 40-50 किमी प्रति घंटे रह सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें