फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी और गिरेगा पारा : उत्तर भारत में अगले दो दिनों तक ठंड से राहत नहीं, पंजाब और हरियाणा में चलेगी शीतलहर

Tue, 18 Jan 2022 12:26 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

आईएमडी ने बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के लिए अगले दो दिनों तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है, इसके चलते ठंड की दोहरी मार पड़ने जा रही है। वहीं, छत्तीसगढ़, सिक्किम, तेलंगाना और ओडिशा में छिटपुट गरज के साथ हल्की वर्षा हो सकती है।
विज्ञापन
ठंड में अलाव तापते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगले दो दिनों तक पंजाब, हरियाणा समेत उत्तर भारत में ठंड से राहत मिलने के आसार कम हैं। मौसम विभाग ने सोमवार को कहा कि ताजा पश्चिमी विभोभ 21 जनवरी से उत्तर पश्चिम भारत के मौसम को प्रभावित कर सकता है, जिससे कई राज्यों में ठंड भी बढ़ सकती है। वहीं, पंजाब और हरियाणा में शीतलहर चलेगी।

विज्ञापन


हालांकि, इसके बाद मौसम में कुछ बदलाव होने की उम्मीद की जा सकती है। मौसम विभाग ने अगले सप्ताह आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु सहित कुछ राज्यों में भारी बारिश का अनुमान जताया है। वहीं, अगले दो दिनों में राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश, बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के अलग-अलग हिस्सों में बहुत घना कोहरा छाया रहेगा।

अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर तटीय तमिलनाडु, पुड्डुचेरी में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं। आईएमडी ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अगले दो दिनों तक ठंड के बहुत ज्यादा सुधरने के आसार नहीं हैं। सोमवार सुबह दिल्ली का तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन


आईएमडी ने बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के लिए अगले दो दिनों तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है, इसके चलते ठंड की दोहरी मार पड़ने जा रही है। वहीं, छत्तीसगढ़, सिक्किम, तेलंगाना और ओडिशा में छिटपुट गरज के साथ हल्की वर्षा हो सकती है।

Trending Videos

कश्मीर में बर्फबारी के बाद कुछ हिस्सों में गिरा पारा
कश्मीर के कुछ हिस्सों में फिर से बर्फबारी होने के बाद कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। लोलाब, कुपवाड़ा, सोपोर और बारामूला सहित उत्तरी कश्मीर में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बर्फबारी भी हुई है। श्रीनगर के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि भी हुई। उत्तर कश्मीर के गुलमर्ग रिजॉर्ट में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

दिल्ली की वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में
राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को वायु गुणवत्ता अत्यधिक खराब श्रेणी में पहुंच गई। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की संस्था सफर के अनुसार, राजधानी में वायु गुणवत्ता वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 311 दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

हिमाचल : भूस्खलन से तीन लोगों की मौत
पांवटा साहिब-शिलाई-गुम्मा एनएच-707 पर मीनस के समीप भूस्खलन की चपेट में आने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा सोमवार सुबह एनएच के चौड़ीकरण कार्य के दौरान करीब 11 बजे हुआ। मृतकों में दो पोकलेन ऑपरेटर के अलावा एक टैक्सी चालक शामिल हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें