फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Report: पहाड़ों पर अगले दो दिन में हो सकती है बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बारिश के आसार, जानिए मौसम का हाल

Sun, 05 Dec 2021 06:44 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने जम्मू-कश्मीर समेत अन्य पहाड़ी राज्यों में अगले दो दिनों में बर्फबारी होने का पूर्वानुमान जताया है। इसके साथ ही पहाड़ी इलाकों में बारिश से ठंड में इजाफा होने के आसार हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चक्रवात जवाद के कमजोर होकर गहरे दबाव में बदलने के साथ भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने मौसम के बदलाव को लेकर जानकारी साझा की है। पश्चिमी हिमाचल के पास एक पश्चिमी विक्षोभ बना है और पूर्वोत्तर अरब सागर पर एक सर्कुलेशन बन गया है। इसकी वजह से मौसम में बड़ा परिवर्तन देखने को मिल सकता है। 

विज्ञापन


समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार मौसम में इस बदलाव के चलते जम्मू-कश्मीर समेत अन्य पहाड़ी इलाकों में अगले दो दिनों में हल्की से भारी बर्फबारी हो सकती है। वहीं, उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में बारिश भी हो सकती है। अभी तक सर्दी का अहसास न देने वाले मौसम में अब ठंड दस्तक दे सकती है।  

जम्मू-कश्मीर में अगले दो दिनों तक बर्फबारी होगी। कश्मीर के मैदानी इलाकों में दो से तीन इंच जबकि ऊंचाई वाले स्थानों पर छह से सात इंच तक बर्फबारी हो सकती है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी बर्फ गिर सकती है। वहीं, जवाद के उत्तर-पूर्वोत्तर की ओर बढ़ने के साथ बंगाल के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें