फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyclone Asani Weather Report:: कमजोर पड़ रहा चक्रवात 'असानी', पश्चिम बंगाल के कई जिलों में हुई बारिश 

Mon, 09 May 2022 06:40 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Asani Cyclone Rain Prediction: पश्चिम बंगाल के हावड़ा, कोलकाता, हुगली और पश्चिम मिदनापुर जिलों में आंधी तूफान के साथ हल्की बारिश की संभावना है। आंधी-तूफान के दौरान लोगों को सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना चक्रवाती तूफान 'असानी' अगले दो दिनो में कमजोर पड़ सकता है। यह 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा की ओर बढ़ रहा है। मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी देते हुए बताया कि ‘असानी’ के कारण 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और बारिश हो सकती है।

विज्ञापन


भारतीय मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक उमाशंकर दास ने बताया कि पिछले छह घंटों में चक्रवात पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में लगभग चला गया है। यह पुरी के दक्षिण-दक्षिण पूर्व की दिशा में लगभग 680 किमी और विशाखापत्तनम से 580 किमी दूर है। विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में इसके उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने और उत्तरी आंध्र प्रदेश व ओडिशा के तटों से पश्चिम मध्य और इससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक पहुंचने की संभावना है।

बंगाल-आंध्र में अलर्ट

  • चक्रवाती तूफान असानी पर चक्रवात चेतावनी केंद्र विशाखापत्तनम ने बताया कि 10 और 11 मई को आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम, श्रीकाकुलम और विजयनगर के उत्तरी तटीय जिलों में बारिश की संभावना है। 
  • चक्रवात के असर से कोलकाता समेत बंगाल के विभिन्न जिलों में बारिश शुरू हो गई है। अगले शुक्रवार तक तूफान व बारिश की आशंका है। इसे देखते हुए राज्य प्रशासन हाई अलर्ट पर है।
  • चक्रवात के असर से बुधवार व गुरुवार को पूर्व मेदिनीपुर, उत्तर-दक्षिण 24 परगना जिलों में भारी बारिश हो सकती है। सोमवार को कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर-दक्षिण 24 परगना जिलों में अच्छी बारिश हुई।
  • चक्रवात के मद्देनजर मछुआरों के समुद्र में नहीं जाने की चेतावनी दी गई है। जो मछलियां पकड़ने जा चुके हैं, उन्हें भी लौट आने को कहा गया है। लोगों से घर में ही रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें