फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update Today:  दिल्ली, यूपी, बिहार समेत अधिकांश राज्यों में मौसम शुष्क, यहां होगी वर्षा

Sat, 29 Oct 2022 07:38 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार उत्तर व पश्चिमी भारत में अगले कुछ दिनों तक तापमान में खास घटबढ़ की संभावना नहीं है। फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है। कहीं पारा नीचे आ रहा है तो कहीं चढ़ रहा है। 

विज्ञापन
मौसम - फोटो : Self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली, यूपी, बिहार समेत देश के अधिकांश राज्यों में आसमान साफ और मौसम शुष्क बना रहेगा। हवाओं का रुख बदलकर उत्तरी होने पर अगले माह से ठंड चमक सकती है। फिलहाल उत्तर पश्चिमी हवा चल रही है। इससे पारे में उतार चढ़ाव आ रहा है। उधर, बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती हवाओं से दक्षिणी राज्यों के कुछ हिस्सों में वर्षा हो सकती है।

विज्ञापन


भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार उत्तर व पश्चिमी भारत में अगले कुछ दिनों तक तापमान में खास घटबढ़ की संभावना नहीं है। फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है। कहीं पारा नीचे आ रहा है तो कहीं चढ़ रहा है। हवा में हल्की नमी के कारण उमस भी सता रही है। यानी कुल मिलाकर मौसम ठंडा-गर्म है, इसलिए यह सेहत के लिए हानिकारक है। सुबह शाम हल्की ठंड व दिन में तपन के हालात हैं। अगले कुछ दिनों में जाड़े का दौर शुरू हो जाएगा। 

दिल्ली में सामान्य से दो डिग्री नीचे पारा
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तरी राज्यों में हल्की ठंड ने दस्तक दे दी है। गुरुवार को दिल्ली में रात का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहा, जो सामान्य से दो डिग्री कम था। मौसम एजेंसियों का कहना है कि नवंबर के पहले सप्ताह से पारा और नीचे आ सकता है, इसके साथ ही ठंड का सिलसिला तेज होने का अनुमान है। 
विज्ञापन


बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती हवा का क्षेत्र
निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, पश्चिम मध्य और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। उधर, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक से लेकर तमिलनाडु होते हुए दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के निचले स्तरों पर एक निम्न दबाव की रेखा बनी हुई है। 

यहां हो सकती है बारिश

  • अगले 24 घंटों में अंडमान निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। 
  • तमिलनाडु के तटीय इलाकों में हल्की बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है।
  • आंतरिक तमिलनाडु और दक्षिण केरल में हल्की बारिश संभव है।
  • मौसम विभाग के अनुसार तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में छिटपुट से मध्यम और कुछ इलाकों में 29 से 31 अक्तूबर के बीच बारिश हो सकती है। 
  • 30 और 31 अक्तूबर को केरल और माहे में हल्की से भारी बारिश हो सकती है। 
  • 31 अक्तूबर को तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में बारिश के आसार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें