फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Forecast: अगले 24 घंटों में इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, इंदौर में 39 साल का टूटा रिकॉर्ड

Sat, 22 Aug 2020 11:55 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बारिश के बाद भोपाल की सड़कों पर भरा पानी - फोटो : ANI
विज्ञापन

देशभर में बारिश का कहर जारी है। पिछले दो दिन से भोपाल में बारिश का कहर जारी है, जिस वजह से मध्य प्रदेश के छोटे इलाकों में पानी भर गया। भोपाल नगर निगम कमिश्नर के वी एस चौधरी ने बताया कि भोपाल की बड़ी झील के भाबभाड़ा डैम के दरवाजे खोले गए। 

विज्ञापन


कमिश्नर ने बताया कि पिछले 24 घंटों में भोपाल में 174 मिमी बारिश पड़ चुकी है। हमारी टीम पानी बाहर निकालने का काम कर रही है। सुबह 11 बजे तक भाबभाड़ा डैम के चारों गेट खोल दिए गए। बारिश ने इस बार इंदौर शहर में 39 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पिछले 24 घंटे में करीब 11 इंच बारिश हुई है। रात ही रात में करीह आठ इंच पानी बरसा है।

बता दें कि इंदौर में ऐसी बारिश ने पिछले 39 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। कल सुबह साढ़े आठ बजे से लेकर आज यानि कि शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक लगातार बारिश पड़ी है। इससे पहले दस अगस्त 1981 को नौ इंच बारिश हुई थी। ऐसा ही हाल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का है, भोपाल में तेज बारिश की वजह से कई सड़के जलमग्न हो गई है। 
विज्ञापन




इसके अलावा भारतीय मौसम विभाग ने ओडिशा में 24-26 अगस्त तक भारी बारिश का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग का कहना है कि 25 अगस्त को ओडिशा में तेज बारिश होगी। 25-26 अगस्त को मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल और 26 अगस्त को झारखंड में भारी बारिश होने की चेतावनी जताई है।
 

इसके अलावा मौसम विभाग ने अनुमान लगाया कि अगले 24 घंटों में दक्षिण राजस्थान, बिहार, पश्चिम मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और झारखंड के अलग-अलग इलाकों में बादलों की हल्की गरज के साथ हल्की बौछारें पड़ सकती है।

मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग के लिए अगले 24 घंटे जबकि विदर्भ और कोंकण क्षेत्र को लेकर 48 घंटे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक शनिवार और रविवार को इन क्षेत्रों में भारी बारिश होगी। इसके साथ ही इन इलाकों में 45 से 55 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने का भी पूर्वानुमान जताया है।  

बाढ़ से बिहार में स्थिति और खराब हो गई है। आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान बाढ़ से कुल प्रभावितों का आंकड़ा 82.92 लाख पर पुहंच गया है। वहीं 27 लोगों की मौत हुई है। राज्य के 16 जिलों के 130 ब्लॉक की 1322 पंचायतें पानी में डूबी हुई है।

वहीं असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने शुक्रवार को बताया कि राज्य के तीस जिलों में बाढ़ से 56,91,694 लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं बाढ़ के कारण 113 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। राज्य में बाढ़ पीड़ितों के लिए कुल 626 राहत शिविर स्थापित किए गए हैं, जिसमें 1,56,874 पीड़ित शरण ले रहे हैं। एनडीआरफ को असम के आठ स्थानों पर तैनात किया गया है, एसडीआरएफ को राज्य में 40 विभिन्न स्थानों पर तैनात है। गुजरात में सात राजमार्गों समेत 131 सड़कें बंद हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें