मानसून सितंबर के आखिरी तक चला जाता है, लेकिन इस बार अक्तूबर में भी मानसून की बारिश लोगों को भिंगो रही है। उत्तर भारत और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में बारिश और बाढ़ ने लोगों की मुसीबत खड़ी कर दी है। बिहार, झारखंड, बंगाल, यूपी समेत आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु में कई जगहों पर बारिश जारी है। पूरे बिहार में भारी से भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है।
मानसून की बारिश जाते-जाते भी लोगों को भिंगो रही है। सितंबर के आखिरी में मानसून अपना पैकअप कर लेता था, लेकिन इस बार अक्तूबर के पहले हफ्ते तक बारिश होती रहेगी। उत्तर भारत और दक्षिण भारत में बारिश का सिलसिला अब भी जारी है।
विज्ञापन
बिहार, बंगाल, ओडिशा, समेत आंध्रप्रदेश , तमिलनाडु और कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात और दिल्ली एनसीआर में पोस्ट मानसून बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। चक्रवाती तूफान का असर अब भी कई राज्यों पर दिख रहा है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे तक कुछ राज्यों में मध्यम से तेज बारिश का अनुमान जताया है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-एनसीआर में रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, चार अक्तूबर तक दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों के आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान हल्की बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
बिहार में भारी बारिश का अलर्ट
बिहार और झारखंड में पिछले तीन दिनों से भारी बारिश का सिलसिला जारी है। अगले 24 घंटों में सभी जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। सबसे ज्यादा बारिश मुजफ्फरपुर में 233.5 मिमी दर्ज की गई है। वहीं, बक्सर में सबसे कम 117.5 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में ओलावृष्टि गिरने का अलर्ट जारी किया है। वहीं शनविार को पटना समेत इसके आसपास के क्षेत्रों में भी आकाश में घने बादल छाए रहने के साथ रुक-रुक कर बारिश होती रही।
हिमाचल प्रदेश में बारिश के आसार
हिमाचल में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। इस दौरान काले बादल छाए रहने के साथ जोरदार बारिश की संभावना है। इसके अलावा हरियाणा और पंजाब के अधिकांश हिस्सों में बादल साफ रहने की उम्मीद है।