फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत ने अफगानिस्तान में सिख नेता नेदान सिंह के अपहरण की कड़ी निंदा की

Mon, 22 Jun 2020 07:49 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय - फोटो : ANI
विज्ञापन

अफगानिस्तान के पकतिया प्रांत में आतंकवादियों ने सिख समुदाय के एक नेता का अपहरण कर लिया है। इस संबंध में भारत सरकार ने कहा कि वह वहां अल्पसंख्यक समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अफगान अधिकारियों के संपर्क में है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि अपने बाहरी समर्थकों के इशारे पर आतंकवादियों द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय का उत्पीड़न गंभीर चिंता का विषय है।

विज्ञापन


उन्होंने पकतिया में समुदाय के एक नेता के अपहरण पर मीडिया के एक सवाल के जवाब में कहा कि हम आतंकवादियों द्वारा अफगानिस्तान के हिंदू और सिख समुदाय के नेता नेदान सिंह के अपहरण की कड़ी निंदा करते हैं।

श्रीवास्तव ने कहा कि भारत उस देश में अल्पसंख्यक समुदाय की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने के लिए अफगानिस्तान सरकार के संपर्क में है। उन्होंने कहा, ‘हमें उम्मीद है कि अफगानिस्तान सरकार नेदान सिंह की जल्द सुरक्षित रिहाई करवाएगी।'

अफगान सिख समुदाय के चेयरमैन परमजीत सिंह बेदी ने मांगी मदद

बताया गया कि निदान सिंह पक्तिया प्रांत के तसमनी जिले का निवासी है और स्थानीय गुरुद्वारा में गुरुसेवक (सहायक) के रूप में कार्यरत था। न्यूजर्सी में अफगान सिख समुदाय के चेयरमैन परमजीत सिंह बेदी ने कहा कि मैंने सिख सांसद नरेंद्र सिंह से बात की है जिन्होंने निदान सिंह की मदद का वादा किया है। उन्होंने भारत से भी अपील की है कि वह 600 से ज्यादा सिखों को सुरक्षित आश्रय देने के लिए वंदे भारत मिशन के तहत विशेष व्यवस्था करे।

विज्ञापन


बेदी ने बताया कि सांसद नरेंद्र सिंह भी तालिबान नेताओं से बात कर रहे हैं और उन्हें निदान सिंह की रिहाई सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया गया है। बेदी और समुदाय के अन्य सदस्य पूर्व राजनयिक और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और अमेरिका में भारतीय दूत तरनजीत सिंह संधू को लिखित अपील भी भेजेंगे।

विज्ञापन

रिहा किए गए 14 अफगान सैनिक

तालिबान प्रवक्ता सुहेल शाहीन ने कहा है कि तालिबान ने देश भर के कई प्रांतों में 14 अफगान सैनिकों और पुलिसकर्मियों को रिहा कर दिया है। उन्होंने कहा, प्रशासन के 14 सैनिकों और पुलिसकर्मियों के एक अन्य दल को लोगर, नंगरहार और नूरिस्तान प्रांतों की जेलों से रिहा किया गया और उनके परिवारों को लौटा दिया गया है। यह रिहाई अफगान सरकार और तालिबान के बीच चल रही वार्ता प्रक्रिया का हिस्सा है।

तखर में हमला, 8 सुरक्षाकर्मी मरे

पूर्वोत्तर अफगानिस्तान के तखर प्रांत में तालिबानी आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर हमला करके कम आठ को मार दिया है जबकि 10 अन्य घायल हुए हैं। हमलावरों ने तखर जिला के नमक, अब क्षेत्र में जम्च, अब तथा देह, बाला स्थित सुरक्षा बलों के तलाश केंद्रों को निशाना बनाया। आतंकियों ने छह अन्य सैनिकों को अगवा भी किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें