फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्ञानवापी विवाद: असदुद्दीन ओवैसी बोले- निचली अदालत का आदेश गलत, सुप्रीम कोर्ट से इंसाफ की उम्मीद 

Tue, 17 May 2022 07:12 PM IST
Amit Mandal एएनआई, नई दिल्ली

सार

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि निचली अदालत का आदेश अनुचित है, हम आशा करते हैं कि सुप्रीम कोर्ट पूरी तरह से आदेश पर रोक लगाएगा। 
विज्ञापन
एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ज्ञानवापी मस्जिद सर्वे मामले में बढ़ते विवाद और सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के बीच एआईएमआईएम प्रमुक असदुद्दीन ओवैसी ने भी अपने बयानों से सियासी सरगर्मी बढ़ा दी है। ओवैसी ने कहा कि हमें उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट पूर्ण न्याय करेगा क्योंकि इस मामले गंभीर प्रक्रियात्मक गलती हुई है। आयुक्त ने निचली अदालत के न्यायाधीश को रिपोर्ट नहीं दी, याचिकाकर्ता ने आवेदन किया और मुस्लिम पक्ष को नोटिस दिए जाने से पहले अब न्यायाधीश ने शिवलिंग वाले इलाके की रक्षा करने और नमाजियों को 20 तक सीमित करने का आदेश पारित किया है।  

विज्ञापन


ओवैसी ने कहा कि आदेश अनुचित है, हम आशा करते हैं कि सुप्रीम कोर्ट पूरी तरह से आदेश पर रोक लगाएगा और 1991 के पूजा स्थल अधिनियम, इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश की अनदेखी करने और दूसरे पक्ष की सुनवाई के बिना जगह सील करने में अनुचितता को पहचानेगा। निचली अदालत का आदेश गलत, अनुचित और अवैध है। 

सिर्फ 20 लोगों को दी जाएगी प्रार्थना करने की इजाजत

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ट्रायल कोर्ट ने वाराणसी के जिलाधिकारी को उस परिसर को सील करने का निर्देश दिया जहां शिवलिंग पाया गया है। वजू खाना में प्रवेश प्रतिबंधित है और इसका उपयोग नहीं किया जाएगा। केवल 20 लोगों को नमाज की अनुमति दी जाएगी। इसके साथ ही अदालत ने सर्वे पर रोक लगाने से भी इनकार कर दिया। साथ ही मामले की सुनवाई गुरुवार तक स्थगित कर दी। सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से कहा कि उसे कुछ मुद्दों पर उनसे मदद की जरूरत है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें