फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WBSSC Scam: अर्पिता के फ्लैट से पहले 21 और अब 30 करोड़ कैश बरामद, सौ करोड़ से ऊपर जा सकता है यह घोटाला

Wed, 27 Jul 2022 10:52 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

इससे पहले बुधवार दोपहर को जब अर्पिता मुखर्जी के घर ईडी के अधिकारी अंदर दाखिल हुए और जांच की तो पैसों का पहाड़ देखकर वे हैरान हो गए। जिस तरह से पैसे गिनने के लिए मशीन मंगवाई गईं , उसी से अनुमान लगा लिया गया था कि यह पूरा घोटाला सौ करोड़ को पार कर जाएगा। कहने वाले तो इससे भी अधिक का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन
अर्पिता मुखर्जी के फ्लैट से बरामद कैश। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंगाल शिक्षक घोटाला में गिरफ्तार उद्योग मंत्री पार्थ चटर्जी के सहयोगी अर्पिता मुखर्जी के बेलघरिया के रथतला स्थित फ्लैट से भी भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई है। बताया जा रहा है कि ईडी को अब तक यहां 30 करोड़ कैश और साथ ही, दो करोड़ रुपये की सोने की छड़ें, 78 लाख रुपये के आभूषण और 54 लाख रुपये की विदेशी मुद्रा भी बरामद हुई है। इससे पहले, अर्पिता के टॉलीगंज स्थित फ्लैट से 21 करोड़ रुपये मिले थे।  ईडी ने आशंका जताई है कि भर्ती घोटाला 100 करोड़ से ज्यादा का हो सकता है।

विज्ञापन

 


इतनी बड़ी रकम बरामद होने के बाद ईडी ने बेलघोरिया में डब्ल्यूबी मिन पार्थ चटर्जी की करीबी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी के दो फ्लैटों में से एक को सील कर दिया है। वहां चिपकाए गए एक नोटिस में उसके नाम के खिलाफ 11,819 रुपये की देय रखरखाव राशि का उल्लेख है। पहले 20 करोड़ रुपये और आज 20 करोड़ रुपये उनके आवास से बरामद किए गए।

इससे पहले बुधवार दोपहर को जब अर्पिता मुखर्जी के घर ईडी के अधिकारी अंदर दाखिल हुए और जांच की तो पैसों का पहाड़ देखकर वे हैरान हो गए। जिस तरह से पैसे गिनने के लिए मशीन मंगवाई गईं , उसी से अनुमान लगा लिया गया था कि यह पूरा घोटाला सौ करोड़ को पार कर जाएगा। कहने वाले तो इससे भी अधिक का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन

 


नोटों की गिनती के लिए चार मशीने मंगवाई
बंगाल शिक्षक घोटाला मामले में उद्योग गिरफ्तार मंत्री पार्थ चटर्जी के सहयोगी अर्पिता मुखर्जी के घर से बुधवार को छापामारी के दौरान ईडी को भारी मात्रा में नकदी मिली। नोटों की गिनती के लिए चार मशीन मंगवाई गई। बताया जा रहा है कि जो मशीन पैसे गिनने के लिए मंगवाई गईं हैं, वे बहुत ही अत्याधुनिक हैं। बताया जा रहा है कि एक मशीन एक मिनट में तीन से छह लाख रुपए गिनने में सक्षम है।

पैसे गिनने के लिए पांच बैंककर्मी बुलाए गए
पैसा मिलने के बाद ईडी ने तुरंत बैंक से संपर्क किया और पैसों की गिनती के लिए अधिकारियों की मांग की। जानकारी के मुताबिक अब तक घटनास्थल पर पांच बैंककर्मी पहुंचकर पैसा गिनना शुरू कर दिया है।

ईडी के 14 अधिकारी मौके पर पहुंचे
जैसे ही अर्पिता मुखर्जी के फ्लैट का ताला तोड़कर ईडी के अधिकारी अंदर गए और जांच शुरू की तो पैसों का पहाड़ देखकर उनके होश उड़ गए। सूत्रों के मुताबिक उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी ईडी के उच्चाधिकारियों को दी। तुरंत ज्वाइंट डायरेक्टर स्तर के अधिकारी और अन्य अधिकारी फ्लैट पर पहुंच गए। अभी तक ईडी के 14 अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें