फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर भिड़े रिजिजू और कुमार विश्वास

Wed, 14 Dec 2016 07:19 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अरुणाचल प्रदेश में हुए कथित पनबिजली घोटाले के मामले में आप नेता कुमार विश्वास और केंद्रीय राज्य मंत्री किरण रिजीजू सोशल मीडिया पर आपस में भिड़ गए। कुमार ने अपने ट्विटर अकांउट पर एक ट्वीट के जरिए केंद्रीय राज्य मंत्री पर निशाना साधा।
विज्ञापन


जिसके जवाब में किरण रिजिजू ने विश्वास का जवाब ही नहीं दिया बल्कि उनके सवाल पर प्रश्नचिह्न लगा दिया। कुमार ने अपने अपने ट्वीट में लिखा कि "कांग्रेस से बीजेपी के सफर का मतलब जीजू से रिजिजू है"। From Cong to BJP it's just a journey From Jiju To RiJiju — Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) December 13, 2016
इस ट्वीट के जवाब में रिजिजू ने लिखा कि "कुमार विश्वास जी, सच सामने आ चुका है। जो मुद्दा कांग्रेस ने उठाया वह उनकी सरकार के समय का है। आप क्या कहना चाहोगे?"। ट्विटर पर मचे इस घमासान पर विश्वास ने फिर जवाब दिया "सर किरण रिजीजू, जीजू हो चाहे रिजीजू, आप लोग लकी हैं कि सभी मामलों से जल्दी निकल जाते हैं। न्याय के लिए तो हम जैसे लोगों को भटकना होता है।" 
विज्ञापन
@DrKumarVishwas ji, The truth has come out as everything raised by the Congress was related to Congress regime only. What will you say now? https://t.co/VCdresDh0J — Kiren Rijiju (@KirenRijiju) December 13, 2016   Sir @KirenRijiju ,be it Jiju or Rijiju,You ppl r lucky enough to get out of everything so quickly. But "We The People" starve for justice🙏 https://t.co/ZT9uOq7Iw3 — Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) December 13, 2016

मैं आपको दिखाऊंगा कि कांग्रेस ने किस तरह से देश को लूटा

इसके बाद कई ट्वीट के माध्यम से इन दोनों के बीच आपसी बहस चलती रही। रिजिजू ने लिखा " डॉ कुमार विश्वास जी मुझे लगता है कि आप अक्लमंद व्यक्ति हैं। आप मेरे साथ आएं तो मैं आपको दिखाऊंगा कि कांग्रेस ने किस तरह से देश को लूटा"।

उसके बाद विश्वास ने लिखा कि " किरण जी मैं अभी भी मानता हूं कि आप जेनुइन व्यक्ति हैं। चलिए मिलते हैं और सुबूत साझा करते हैं कि कैसे दोनों पार्टियों ने देश को लूटा।" जिसके बाद केंद्रीय मंत्री ने अपने जीवन संघर्ष का जिक्र करते हुए कहा कि" कुमार जी आप रोएंगे और पछताएंगे जब आपको मेरे संघर्ष और चरित्र के बारे में पता चलेगा। मैने अपनी छवि ही बनाई है। आप चुटकुले मत बनाइए"।
 
और आखिर में कुमार विश्वास ने कहा कि ईश्वर करे कि आपका कहा सत्य हो, लेकिन जांच करेगा कौन, बंधक CBI? आइए हम दोनों केंद्रीय और दिल्ली के लंबित लोकपाल को पास कराएं।
विज्ञापन

रिजिजू पर लगे कथित भ्रष्टाचार के आरोप

- फोटो : AmarUjala
आपको बता दें कि अरुणाचल प्रदेश के सबसे बड़े पावर प्लांट में से एक नार्थ इस्टर्न इलेक्ट्रिक पावर कार्पोरेशन (NEEPCO) में भ्रष्टाचार के आरोपों में मैनेजिंग डायरेक्टर, चेयरमैन और वरिष्ठ अधिकारियों और ठेकेदार गोबोई रिजिजू का नाम सामने आया।

ठेकेदार को केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू का चचेरा भाई बताया जा रहा है। बता दें कि सीवीओ सतीश वर्मा ने 129 पेज की चिट्ठी में 600 मेगावाट क्षमता वाले दो पावर प्लांट में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के कई मामलों का जिक्र किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें