फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eknath Shinde: 'मोदी बाबा से फाइटर प्लेन चाहिए', पीएम मोदी से मिलने के बाद एकनाथ शिंदे ने बताई पोते की फरमाइश

Thu, 07 Aug 2025 08:31 AM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और पीएम मोदी की यह मुलाकात एक तरफ सियासी रणनीति का हिस्सा रही, वहीं दूसरी तरफ एकनाथ शिंदे के पोते रुद्रांश की फाइटर प्लेन की मांग ने माहौल को हल्का बना दिया। महाराष्ट्र की राजनीति में जहां एक तरफ ठाकरे बनाम शिंदे की लड़ाई तेज़ हो रही है, वहीं बच्चे की यह फरमाइश सबके चेहरे पर मुस्कान लाई है।
विज्ञापन
पीएम मोदी से सपरिवार मिले एकनाथ शिंदे - फोटो : X @mieknathshinde
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे बुधवार को अपने पूरे परिवार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने दिल्ली पहुंचे। लेकिन इस मुलाकात की सबसे खास बात वह शख्स रहा जो वहां मौजूद नहीं था - उनका पांच साल का पोता रुद्रांश। पीएम मोदी से मुलाकात के बारे में बताते हुए एकनाथ शिंदे ने कहा- प्रधानमंत्री ने उनसे मिलते ही सबसे पहले रूद्रांश के बारे में पूछा। इस उन्होंने बताया कि वो अभी घर पर है और खेल रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Vantara: हथिनी माधुरी को कोल्हापुर वापस भेजने के लिए वंतारा की टीम तैयार, सीएम फडणवीस से की मुलाकात

'मोदी बाबा से फाइटर प्लेन ले आना'
इस दौरान एकनाथ शिंदे ने पीएम मोदी को ये भी बताया कि - उनके पोते रुद्रांश ने उनसे एक खास फरमाइश की है। शिंदे ने बताया कि मेरे दिल्ली आने के दौरान उसने कहा - दादा, मोदी बाबा से मेरे लिए फाइटर प्लेन और खिलौने लेकर आना।' यह सुनकर पीएम मोदी जोर से हंस पड़े। इस खास मुलाकात में शिंदे के साथ उनकी पत्नी लता शिंदे, सांसद बेटा श्रीकांत शिंदे, बहू वृशाली शिंदे शामिल थे। हालांकि रुद्रांश नहीं आया, लेकिन उसकी मौजूदगी हर बातचीत में महसूस की गई।
विज्ञापन

 
पूरा परिवार पहुंचा पीएम से मिलने
इस खास मुलाकात में शिंदे के साथ उनकी पत्नी लता शिंदे, सांसद बेटा श्रीकांत शिंदे, बहू वृशाली शिंदे शामिल थे। हालांकि रुद्रांश नहीं आया, लेकिन उसकी मौजूदगी हर बातचीत में महसूस की गई।

शिंदे ने बताया कि काम आएगा फाइटर प्लेन
इसके बाद में मीडिया से बात करते हुए एकनाथ शिंदे ने कहा, 'मेरे पोते ने सही मांग की है। फाइटर प्लेन हमारे लिए भी काम आ सकते हैं, खासकर महाराष्ट्र की राजनीति और आगामी नगर निगम चुनावों के लिए।' उनके इस मजाकिया बयान से यह साफ हो गया कि वे चुनावी लड़ाई को भी फाइट की तरह देख रहे हैं।

ठाकरे बनाम शिंदे- दिल्ली में सियासी मुलाकात
दिलचस्प बात ये है कि जब एकनाथ शिंदे पीएम मोदी से मिलने लोक कल्याण मार्ग पहुंचे, उसी समय उद्धव ठाकरे भी अपने परिवार के साथ दिल्ली में थे- बता दें कि उद्धव ठाकरे विपक्षी इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। इस पर तंज कसते हुए शिंदे बोले, 'वो 10 जनपथ गए हैं और हम लोक कल्याण मार्ग पर आए हैं, जैसा कि बालासाहेब ठाकरे ने हमें सिखाया था।'

यह भी पढ़ें - Maharashtra: रोडरेज मामले में कोर्ट ने दोषी को सुनाई एक दिन की सजा, जानें क्या था यह मामला
विज्ञापन


मोदी को दिया भगवान शंकर का चित्र
इस दौरान एकनाथ शिंदे ने पीएम मोदी को भगवान शंकर का चित्र भेंट किया। उन्होंने इसे 'ऑपरेशन महादेव' की सफलता के उपलक्ष्य में सौंपा- जम्मू-कश्मीर में हुआ यह आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन, जिसमें पहलगाम हत्याकांड में शामिल एक आतंकी मारा गया।

ऑपरेशन टाइगर पर बोले शिंदे
जब पत्रकारों ने उनसे ऑपरेशन टाइगर (जो शिवसेना उद्धव गुट को कमजोर करने की साजिश माना गया था) के बारे में पूछा तो उन्होंने मुस्कराते हुए जवाब दिया- 'अभी हम ऑपरेशन सिंदूर और ऑपरेशन महादेव की बात कर रहे हैं, ना कि ऑपरेशन टाइगर की।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें