फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICG: भारतीय तट रक्षक के नए प्रमुख नियुक्त किए गए वीएस पठानिया, यह पद पाने वाले बल के पहले चॉपर पायलट

Fri, 31 Dec 2021 09:13 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वीएस पठानिया को भारतीय तट रक्षक का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया है। बल का नेतृत्व करने वाले पहले चॉपर पायलट हैं। 
विज्ञापन
भारतीय तट रक्षक के नए प्रमुख वीएस पठानिया - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेहतरीन चॉपर पायलट वीरेंद्र सिंह पठानिया को भारतीय तट रक्षक (आईसीजी) का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया है। आईसीजी के ऊपर देश की 7000 किलोमीटर से ज्यादा लंबी तटरेखा की सुरक्षा की जिम्मेदारी है। 

विज्ञापन


मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के रहने वाले वीएस पठानिया बल के पहले चॉपर पायलट हैं जिन्हें इसका नेतृत्व करने का मौका मिला है। करीब साढ़े तीन दशक के करियर में वह आईसीजी में विभिन्न पदों पर सेवाएं दे चुके हैं। 

वह नई दिल्ली में स्थित आईसीजी के मुख्यालय में जनरल पॉलिसी एंड प्लान्स के डिप्टी डायरेक्टर की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। वह कमांडर कोस्ट गार्ड क्षेत्र (उत्तर पश्चिम) और कमांडर कोस्ट गार्ड क्षेत्र (पश्चिम) भी रह चुके हैं।
विज्ञापन


वेलिंग्टन के डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज और नई दिल्ली के नेशनल डिफेंस कॉलेज के पूर्व छात्र वीएस पठानिया एक क्वालिफाइड हेलिकॉप्टर पायलट हैं। उनको राष्ट्रपति के तटरक्षक पदक से भी सम्मानित किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें