फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway Board: वीके त्रिपाठी बने रेलवे बोर्ड के नए चेयरमैन, कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने लगाई मुहर

Fri, 31 Dec 2021 08:57 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईआरएसईई के 1983 बैच के अधिकारी विनय कुमार त्रिपाठी को रेलवे बोर्ड का चेयरमैन और सीईओ नियुक्त किया गया है
विज्ञापन
रेलवे बोर्ड के नए चेयरमैन वीके त्रिपाठी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विनय कुमार त्रिपाठी को रेलवे बोर्ड का नया चेयरमैन और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया गया है। कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने शुक्रवार को त्रिपाठी की नियुक्ति पर मुहर लगा दी। विनय कुमार त्रिपाठी ने सुनीत शर्मा ने जगह ली है जो कि शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो गए।

विज्ञापन


त्रिपाठी वर्तमान में उत्तर-पूर्व रेलवे गोरखपुर के महानिदेश के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह भारतीय रेलवे में इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरों के लिए भारतीय रेलवे सेवा (आईआरएसईई) के माध्यम से शामिल हुए थे। उनकी पहली नियुक्ति उत्तरी रेलवे में असिस्टेंट इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के तौर पर हुई थी।

वह उत्तरी, मध्य और पश्चिमी रेलवे के इलेक्ट्रिकल विभागों में कई अहम भूमिकाएं निभा चुके हैं। त्रिपाठी उत्तर मध्य रेलवे के डिविजनल रेलवे मैनेजर, पश्चिमी रेलवे में अतिरिक्त महानिदेशक व चीफ इलेक्ट्रिकल लोकोमोटिव इंजीनियर और रेलवे बोर्ड में अतिरिक्त सदस्य (ट्रैक्शन) भी रह चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें