कोयंबटूर में एक निजी कॉलेज ने छात्रों को शौचालय जाने से पहले अपनी निजता के सम्मान के लिए लुंगी पहनने की सलाह दी है। कॉलेज ने यह कदम शौचालय में सुतली बम फटने के बाद उठाया है।
तमिलनाडु में कोयंबटूर के कोवईपुडुर में स्वायत्त कॉलेज वीएलबी जनकियाम्मल कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड साइंस की प्रिंसिपिल जयश्री ने एक परिपत्र जारी किया है। इसके मुताबिक कॉलेज के कुछ शरारती छात्रों ने स्टाफ रूम के शौचालय में सुतली बम रख दिया। जिससे कॉलेज के लेक्चरर टोंडा टुन्नई घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इस घटना के मद्देनजर कॉलेज प्रशासन ने शौचालयों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का फैसला किया है। प्रिंसिपल ने परिपत्र में कहा है कि शौचालय के बाहर रखी लुंगी का इस्तेमाल कर विद्यार्थी अपने निजता का सुरक्षा कर सकते हैं।