फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा: एम 24 राइफल और लैंड माइन की बरामदगी से पाक के मंसूबे का खुलासा

Sat, 03 Aug 2019 07:45 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
amarnath yatra 2019 - फोटो : संजय गुप्ता
विज्ञापन
खुफिया विभाग द्वारा अमरनाथ यात्रा पर हमले को लेकर चेताने के बाद सुरक्षाबल ऐसी किसी भी स्थिति से निपटने के लिए मुस्तैद है। सूत्रों के अनुसार रोड ओपन पार्टी चंदनबाडी और बालटाल रोड पर नजर बनाए हुए है। सीआरपीएफ के जवान फुट ट्रैक और पोनी की जांच पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। फुट ट्रैक के आस-पास के इलाकों में भारतीय सेना जांच अभियान में जुटी है। यात्रा के उत्तर राष्ट्रीय राइफल्स की में 3 सेक्टर आरआर और दक्षिण में एक सेक्टर आरटी तैनात है।
विज्ञापन





जांच अभियान के दौरान अमरनाथ यात्रा के उत्तर में संगम टोपर के 1.5 किमी दक्षिण-पश्चिम से एक एम 24 राइफल और एंटी पर्सनल लैंड माइन पाकिस्तान ओडिनेंस फैक्ट्री की छाप के साथ बरामद किए गए हैं। वहीं यात्रा के दक्षिण में शेषनाग के 1.2 किमी उत्तर-पूर्व से एक आईईडी बरामद किया गया। एम 24 राइफल यूएस आर्मी द्वारा प्रयोग में लाई जाती है। ऐसा माना जा रहा है कि हथियार अफगानिस्तान लाया गया होगा, जहां से इसे तालिबानियों ने लूट लिया होगा।

रिपोर्ट के अनुसार जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर का भाई इब्राहिम अजहर पाक अधिकृत कश्मीर में देखा गया है। वहीं जैश-ए-मोहम्मद के 15 के प्रशिक्षित आतंकी भी मरकज, सनन बिन सलमा, तरनब फार्म, पेशावर और खैबर पख्तूनख्वा स्थित कैंपों में पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


खुफिया सूचना के अनुसार अस्कारी ट्रेनिंग कैंप के बाद सभी 15 आतंकियों को जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ के लिए तैयार किया गया है। शुक्रवार को लेफ्टिनेंट केजीएस ढिल्लों ने प्रेस कांफेंस में कहा था कि जांच अभियान में हमें बड़ी सफलता हाथ लगी है। हमने टेलिस्कोप के साथ एक अमेरिकी एम 24 राइफल और एक लेंड माइन बरामद की जिसपर पाकिस्तान ओडिनेंस फैक्ट्री की मुहर लगी है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें