फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Flight Bomb Threat: विस्तारा के केरल-मुंबई विमान में बम की धमकी; लैंडिंग के बाद यात्रियों के सामान की जांच

Fri, 28 Jun 2024 05:48 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

विस्तारा के केरल से मुंबई आने वाले विमान में बम की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। मुंबई में फ्लाइट की लैंडिंग के बाद यात्रियों के सामान की जांच की गई।
विज्ञापन
विस्तारा एयरलाइंस (फाइल) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विस्तारा एयरलाइंस की केरल से मुंबई जाने वाली फ्लाइट में बम होने की धमकी का मामला सामने आया है। तिरुवनंतपुरम से मुंबई जाने वाली उड़ान में शुक्रवार को बम होने की धमकी दी गई। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने सघन तलाशी ली। महाराष्ट्र के सहार पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि चालक दल के एक सदस्य को विमान में बम होने का नोट मिला।
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि विमान के दोपहर करीब सवा तीन बजे मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंड करते ही एयरलाइन ने पुलिस को इसकी सूचना दी। अधिकारी ने बताया कि विमान के लैंड करने के बाद यात्रियों को खतरे के बारे में बताया गया। यात्रियों और उनके सामान की तलाशी ली गई। हालांकि, अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें