फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

I.N.D.I.A.: नीतीश कुमार बन सकते हैं गठबंधन के संयोजक, जूम मीटिंग में हो सकता है यह बड़ा फैसला!

सार

आगामी लोकसभा चुनावों के क्रम में विपक्षी इंडिया गठबंधन की बड़ी बैठक कल यानी शनिवार को सुबह 11:30 बजे होगी।
विज्ञापन
विपक्ष की बैठक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विपक्षी दलों के INDIA गठबंधन कि शनिवार को महत्वपूर्ण बैठक होने वाली है। इस बैठक में गठबंधन में शामिल सभी प्रमुख दलों के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। जानकारी के मुताबिक इस बैठक में सीट शेयरिंग से लेकर आने वाले चुनाव में संयुक्त रैलियों को लेकर तैयारियां की जाएंगी। वहीं सूत्रों की मानें तो नीतीश कुमार को इस बैठक में गठबंधन का संयोजक बनाने की भी घोषणा हो सकती है। हालांकि गठबंधन समूह से जुड़े नेताओं का कहना है कि आधिकारिक तौर पर कोई भी महत्वपूर्ण घोषणा सामूहिक रूप से फैसला लेने के बाद की जाएगी, भले ही संयोजक के नाम की घोषणा क्यों ना हो। लेकिन अलग-अलग दलों के नेताओं का अनुमान है कि शनिवार को कई महत्वपूर्ण फैसलों पर अंतिम मुहर लग सकती है।

विज्ञापन


कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव जयराम रमेश ने बताया कि शनिवार को विपक्षी दलों के गठबंधन समूह की महत्वपूर्ण बैठक होनी है। सुबह साढ़े  ग्यारह बजे जूम के माध्यम से होने वाली इस बैठक में प्रमुख विपक्षी दलों के सभी सहयोगी शामिल होंगे। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कहते हैं कि इस बैठक में गठबंधन के तहत आगे की रणनीतियों पर चर्चा की जाएगी। जिसमें सीट शेयरिंग जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर भी आगे की रणनीति बनेगी। कांग्रेस पार्टी से जुड़े नेताओं के मुताबिक शनिवार को होने वाली इस बैठक में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के संबंध में भी गठबंधन में शामिल दलों के प्रमुख नेताओं से चर्चा की जाएगी।
 
सूत्रों के मुताबिक आयोजित होने वाली इस बैठक में नीतीश कुमार को संयोजक बनाने की भी घोषणा की जा सकती है। लंबे समय से विपक्षी दलों के गठबंधन समूह में शामिल नेताओं के एक समूह की ओर से नीतीश कुमार को संयोजक बनाने की मांग उठती आई है। हालांकि अब तक इस मामले में कोई भी आधिकारिक तौर पर घोषणा तो नहीं हुई है। लेकिन सियासी गलियारों में चर्चा इस बात की हमेशा होती रही कि नीतीश कुमार को इस गठबंधन समूह का संयोजक बनाया जा सकता है। इस गठबंधन समूह में शामिल एक राजनीतिक दल के वरिष्ठ नेता बताते हैं कि पहली बैठक के बाद से ही नीतीश कुमार को संयोजक बनाने की बात की जा रही थी। लेकिन अलग-अलग सियासी दलों की सहमति न होने के चलते इस पर अंतिम मुहर नहीं लग सकी। वह कहते हैं कि शनिवार को होने वाली बैठक में अनुमान लगाया जा रहा है कि नीतीश कुमार को संयोजक बनाने की घोषणा की जाए। 
विज्ञापन

 
वहीं शनिवार को होने वाली बैठक में राहुल गांधी की न्याय यात्रा को लेकर कांग्रेस जोर-जोर से विपक्षी दलों के सभी नेताओं को इसमें शामिल होने की अपील करेगी। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव जयराम रमेश कहते हैं कि मणिपुर से शुरू होने वाली राहुल गांधी की इस यात्रा में वह सभी नेताओं को शामिल होने की अपील करते हैं। उनका कहना है कि राहुल गांधी की न्याय यात्रा से न सिर्फ कांग्रेस मजबूत होगी बल्कि विपक्षी दलों के समूह INDIA को भी मजबूती मिलेगी। यही वजह है कि कांग्रेस लगातार विपक्षी दलों के नेताओं को इसमें शामिल होने के लिए निमंत्रण भी दे रही है और उनसे शनिवार को होने वाली बैठक में अपील भी करेगी।
 
दिल्ली में आयोजित हुई विपक्षी दलों के गठबंधन की अहम बैठक के बाद यह एक और महत्वपूर्ण बैठक मानी जा रही है। गठबंधन में शामिल महाराष्ट्र की पार्टी के एक वरिष्ठ नेता कहते हैं अब जल्द ही सीट शेयरिंग के फार्मूले को अमल में लाया जाना चाहिए। ताकि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सभी दल अपनी अपनी तैयारी के साथ आगे बढ़ सके। उनका कहना है भारतीय जनता पार्टी राम मंदिर में निमंत्रण के बहाने अपने सभी कार्यकर्ताओं को घर-घर पहुंचा रही है। ऐसे में अगर विपक्षी दलों के सभी राजनीतिक दल अपनी तैयारी के साथ आगे बढ़ेंगे तो उनकी रणनीति और ज्यादा तरीके से कारगर हो सकेगी। गठबंधन समूह के नेताओं को उम्मीद है कि शनिवार को होने वाली बैठक के बाद कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर तस्वीर स्पष्ट हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें