इंस्टाग्राम, ट्विटर, फेसबुक समेत अन्य सोशल मीडिया पर पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।
ट्विटर पर विनय तिवारी ने Vini नाम से अकाउंट बना रखा है। उन्होंने ट्वीट किया
“आप विराट कोहली से और क्या उम्मीद लगा सकते हैं? विराट बस भाषणों में प्रगतिशील हैं, लेकिन, अमल में नहीं। क्या विराट और अनुष्का इस होमोफोबिक फैसले पर कुछ कहेंगे?”
First love late spring नाम के एक यूजर ने लिखा, “इस आदमी के लिए मेरी नफ़रत बिल्कुल सही थी।”
सोशल मीडिया पर वायरल खबर का सच क्या है?
सोशल मीडिया पर वायरल यह खबर पूरी तरह से निराधार है। इस खबर में कोई दम नहीं है। कोहली के रेस्तरां वन8 कम्यून ने एक बयान जारी कर LGBTQ समुदाय के साथ भेदभाव और एंट्री ना देने की बात को सिरे से नकार दिया और उसे गलत बताया है।