फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: पुरानी परंपरा छोड़, दुल्हन ने डांस से अपनी शादी में कुछ यूं भरा रंग, देखिए वीडियो

Sat, 08 Jan 2022 02:07 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस वीडियो को पिछले महीने इंस्टाग्राम पर साझा किया गया था, जहाँ इसे अब तक दो लाख से अधिक बार देखा जा चुका है और लाखों की संख्या में तारीफ मिल चुकी हैं।
विज्ञापन
दुल्हन की एंट्री - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हर कोई अपनी शादी में कुछ न कुछ अलग करना चाहता है। इसमें अब लड़कियां भी पीछे नहीं रहीं। डिजिटल के इस दौर में रोज एक नया वीडियो वायरल होता रहता है। ऐसा ही एक वीडियो अब  सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें एक दुल्हन पुरानी परंपराओं को तोड़ अपने परिवार के साथ डांस करते हुए अपने होने वाले पति को रिंग पहनाती है।

विज्ञापन


शादी के महीनों बाद दुल्हन की एंट्री का एक वीडियो इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है। वीडियो में गुरुग्राम की रहने वाली सबा कपूर ने अपनी सरप्राइज ब्राइडल एंट्री पर अपने परिवार और दोस्तों को शामिल किया। यह वीडियो वाईएसडीसी वेडिंग कोरियोग्राफी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
 

दुल्हन की एंट्री
विडियो में सबा कपूर और उनका परिवार 2016 की फिल्म बार बार देखो के गाने सौ आसमान पर डांस करता नजर आ रहा  है। वीडियो में उसके दोस्त और परिवार के सदस्य एक गलियारा बनाकर खड़े हैं और बारी-बारी से डांस कर रहे हैं। वहीं एक तरफ दूल्हा खड़ा है और दूसरी तरफ से दुल्हन डांस करती आ रही है। जैसे ही दुल्हन गलियारे तक जाती है, हर कोई उसके साथ डांस करता है। 
विज्ञापन


हालाँकि इस वीडियो को पिछले महीने इंस्टाग्राम पर साझा किया गया था, जहाँ इसे अब तक दो लाख से अधिक बार देखा जा चुका है और लाखों की संख्या में तारीफ मिल चुकी हैं, हाल ही में इस वीडियो को  ट्विटर पर पोस्ट किया गया था इसके बाद तो ये वीडियो तेजी से वायरल हो गया। क्या आईपीएस और क्या पत्रकार सभी ने इस वीडियो को लाइक और शेयर किया।

वहीं अब इस वीडियो के वायरल हो जाने के बाद तो लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। फिल्ममेकर मनीष मुंद्रा ने ट्विटर पर लिखा कि मैं इसे अपने दिमाग से नहीं निकाल सकता। यह बहुत ऊर्जा और प्यार से भरा है। ट्विटर यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि मेरे लिए इस तरह की शादी तो दूसरे जन्म में ही संभव है क्योंकि मैं शादीशुदा हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें