फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vinesh Phogat: विनेश फोगाट के साथ पूरा देश, कहा- आप चैंपियन हो और जरूर वापसी करोगे

Thu, 08 Aug 2024 04:33 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विनेश को अयोग्य करार दिए जाने के बाद से ही सोशल मीडिया पर लोग उनके साथ खड़े होने की बात कह रहे हैं। सभी उनका हौंसला बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। उनका कहना है कि आप चैंपियन हो और जरूर वापसी करोगे।
विज्ञापन
विनेश फोगाट - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक में स्वर्ण पदक मुकाबले से पहले अयोग्य ठहराए जाने के बाद संन्यास का एलान कर दिया। उन्होंने अपनी मां को संबोधित एक भावुक संदेश में कुश्ती को अलविदा कहने की घोषणा की। विनेश को बुधवार को महिलाओं के 50 किग्रा वर्ग के फाइनल से पहले 100 ग्राम अधिक वजन होने के कारण अयोग्य ठहराया गया था। 
विज्ञापन


अपनी मां प्रेमलता को संबोधित करते हुए 29 वर्षीय विनेश ने लिखा, 'मां, कुश्ती मेरे से जीत गई, मैं हार गई। माफ करना। आपका सपना मेरी हिम्मत सब टूट चुके। इससे ज्यादा ताकत नहीं रही अब। अलविदा कुश्ती 2001-2024। मैं आप सभी की हमेशा ऋणी रहूंगी। मुझे माफ कर दीजिए।' विनेश को अयोग्य करार दिए जाने के बाद से ही सोशल मीडिया पर लोग उनके साथ खड़े होने की बात कह रहे हैं। सभी उनका हौंसला बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। उनका कहना है कि आप चैंपियन हो और जरूर वापसी करोगे।' आइए पढ़ते हैं किसने और क्या-क्या कहा...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें